फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Preparations for the arrival of the Prime Minister in Bhopal are in full swing, one thousand women wil

Bhopal: प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन की तैयारी तेज, 1 हजार महिलाएं संभालेंगी स्वागत का जिम्मा, 27 को BJP की बैठक

Sat, 24 May 2025 09:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 24 May 2025 09:54 PM IST
सार

भोपाल में 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। महिला महासम्मेलन की तैयारियों की कमान बीजेपी की एक हजार महिला कार्यकर्ता संभालेंगी। बीजेपी कार्यालय में 31 मंडलों की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Bhopal: Preparations for the arrival of the Prime Minister in Bhopal are in full swing, one thousand women wil
बीजेपी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। महिला महासम्मेलन की तैयारियों की कमान बीजेपी की एक हजार महिला कार्यकर्ता संभालेंगी। इसे लेकर 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एक्टिव महिला कार्यकर्ताओं को टोली दायित्व सौंपा जाएगा। इससे पहले शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 31 मंडलों की बैठक आयोजित की गई। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी
जानकारी के मुताबिक पार्टी अगले तीन दिन में कमेटी बनाएगी और इन्हीं कमेटियों की जिम्मेदार महिला कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जानकारी के लिए बतादे कि यह कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भयभीत अवस्था में ट्रेन में बैठे थे झारखंड के लापता दो मूकबधिर नाबालिक, भोपाल में RPF ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति
महासम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान सबनानी, मोहन सरकार में मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक एवं मनोज राठौर भी मौजूद रहे। बैठक में आयोजन संबंधी टोली बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी 31 मंडलों से दो-दो महिला प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। यहां तय हुआ है कि 27 मई की शाम पार्टी की 1000 महिला कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें दायित्व सौंपे जाएंगे। पीएम मोदी महिला सम्मेलन में आ रहे हैं, इसलिए सभी प्रमुख कार्य महिलाओं को ही सौंपने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें-केरल पहुंचा मानसून, 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान,राज्य के दक्षिणी हिस्से से होगी एंट्री

हर मंडल से 20 नाम तय किए
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए पार्टी ने भोपाल की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए हर मंडल से 20 नाम तय किए हैं। इसमें से दो महिला कार्यकर्ताओं को शनिवार की बैठक में बुलाया गया था। अब प्रदेश संगठन के साथ होने वाली बैठक में सभी मंडलों से आने वाली महिला प्रतिनिधियों के साथ 1000 महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed