फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Police Advisory: Big fraud in the name of SIR form, beware of those asking for OTP or APK file

भोपाल पुलिस की एडवाइजरी: SIR फॉर्म के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, OTP या APK फाइल मांगने वालों से सावधान रहें

Sun, 16 Nov 2025 05:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 16 Nov 2025 05:43 PM IST
सार

भोपाल में साइबर ठगों ने अब SIR फॉर्म के नाम पर नई चाल चल दी है। मतदाता सूची अपडेट के बहाने लोगों से OTP और खतरनाक APK फाइल इंस्टॉल कराकर डेटा और पैसे चुराने के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने नागरिकों को सख्त अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Bhopal Police Advisory: Big fraud in the name of SIR form, beware of those asking for OTP or APK file
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधों में तेजी से बढ़ रहे एक नए फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस कमिश्नरेट भोपाल की साइबर क्राइम ब्रांच ने नागरिकों को अलर्ट किया है। मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) के नाम पर साइबर ठग लोगों से OTP और मोबाइल में फर्जी APK फाइल इंस्टॉल कराकर बैंक खाते, फोटो, मैसेज और UPI डेटा चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने इसे गंभीर साइबर जोखिम बताते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


कैसे हो रही है ठगी
साइबर अपराधी सरकारी अधिकारियों का रूप धारण कर कॉल करते हैं और कहते हैं कि SIR फॉर्म अपडेट के लिए OTP भेजा गया है। इसके बाद वे SIR.apk नाम की संदिग्ध फाइल इंस्टॉल कराने की कोशिश करते हैं, जिससे मोबाइल में मालवेयर पहुंच जाता है। यह मालवेयर फोन के संपर्क, फोटो, SMS, बैंकिंग ऐप, सोशल मीडिया और UPI लॉगिन तक की जानकारी चोरी कर सकता है।
विज्ञापन



OTP किसी भी हालत में साझा न करें
एडवाइजरी में कहा गया है कि SIR फॉर्म में मोबाइल नंबर देना सुरक्षित है, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति से आया कॉल, व्हाट्सऐप या SMS पर OTP कभी न बताएं। यदि कॉल करने वाला दबाव बनाए या सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर डराने की कोशिश करे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- दवाओं से प्रदूषित पानी बना नया खतरा, एम्स भोपाल ने खोला MP-CG में बढ़ती हेल्थ इमरजेंसी का सच

सरकारी एजेंसियां कभी OTP या APK नहीं मांगतीं
पुलिस ने दोहराया है कि कोई भी सरकारी विभाग कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से न OTP मांगता है और न ही कोई एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस साइबर धोखाधड़ी के बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी अपराधियों का शिकार न बने।

यह भी पढ़ें-इज्तिमा अंतिम पड़ाव पर, कल से लौटेंगे देश-विदेश के जमाती, मौलाना बोले- जो अल्लाह चाहता है वही होता है


शिकायत कहां करें
यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाए या प्रयास हो—
- भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 9479990636
- राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930
- वेबसाइट: cybercrime.gov.in

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed