फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI's half naked protest in Bhopal over increasing the posts in MPPSC, said- Government broke its pro

Bhopal: MPPSC में पद बढ़ाने को लेकर भोपाल में NSUI का अर्धनग्न प्रदर्शन,बोले-सरकार ने छात्रों से की वादाखिलाफी

Sun, 05 Jan 2025 06:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 05 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

एमपीपीएससी में पद बढ़ाने को लेकर भोपाल में एनएसयूआई ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने एमपीपीएससी के छात्रों से की वादाखिलाफी है। 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी है और पद सिर्फ 158 जो कि सरासर नाइंसाफी है।

विज्ञापन
Bhopal: NSUI's half naked protest in Bhopal over increasing the posts in MPPSC, said- Government broke its pro
भोपाल में एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एनएसयूआई कार्यकर्ता में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। एमपीपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा लंबे समय से पदों को बढ़ाने की मांग की जा रही थी, इसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलन कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया कि पदों में वृद्धि की जाएगी परंतु हाल ही लोक सेवा आयोग द्वारा मात्र 158 पदों पर भर्ती के आदेश जारी किया गया है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में छात्रों में आक्रोश है।

विज्ञापन


एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि एमपीपीएससी के छात्रों के साथ मोहन सरकार द्वारा वादाखिलाफी की गई है। साथ ही साथ प्रदर्शन में शामिल मध्यप्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष को जेल में डाल दिया गया, जिनकी जमानत 3 दिन बाद हुई। तोमर ने बताया कि पूरे 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी हैं और पद सिर्फ 158 जो कि सरासर नाइंसाफी है। यदि सरकार द्वारा 700 पदों की भर्ती नहीं निकाली जाती है तो मध्य प्रदेश एनएसयूआई दिल्ली तक जाएगी और छात्रों की आवाज को उठाएगी। 
विज्ञापन


एनएसयूआई ने फूंका विधूड़ी का पुतला
इधर, भोपाल में प्रियंका गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले भाजपा के दिल्ली प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंका गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस की महिला विरोधी मानसिकता को उनके नेताओं द्वारा दर्शाया गया है । रमेश विधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी जी पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है। एनएसयूआई ने मांग की है कि दिल्ली विधानसभा प्रत्याशी का टिकट काटा जाए साथी ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाए। तोमर ने बताया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए साथ ही साथ रमेश विधूड़ी को पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed