फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Yuva Morcha burnt effigies of Congress leader Govind Singh across the state

Bhopal News: युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में फूंके कांग्रेस नेता गोंविद सिंह के पुतले

Sun, 16 Apr 2023 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Apr 2023 09:55 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश भर में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के पुतले जलाए। युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता डॉ. गोंविद सिंह ने जनजातीय गौरव रानी कमलापति जी को लेकर बयान दिया है वह अपमानजनक है और युवा मोर्चा इसकी निंदा करता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Yuva Morcha burnt effigies of Congress leader Govind Singh across the state
युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में गोविंद सिंह के पुतले जलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश भर में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के पुतले जलाए। नरसिंहपुर प्रवास पर पहुंचे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता डॉ. गोंविद सिंह ने जनजातीय गौरव रानी कमलापति जी को लेकर बयान दिया है वह अपमानजनक है और युवा मोर्चा इसकी निंदा करता है। युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में डॉ. गोविंद सिंह के पुतले जलाकर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनजातीय हितैषी दिखने का ढोंग उजागर हो रहा है। जनजातीय विरोधी कांग्रेस को भाजपा सरकार में जनजातीय हित देखा नहीं जा रहा इसलिए बौखलाहट हो रही है। कांग्रेस की जनजातीय समाज के प्रति कुंठा के कारण ही आजादी के 75 सालों तक कांग्रेस ने न तो जनजातीयों को उनके अधिकार दिए न ही उनके जनजातीय महापुरुषों को स्थापित होने दिया।
विज्ञापन

पवार ने कहा कि आज भाजपा सरकार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए संकल्पित है। कांग्रेस को जनजातीय समाज का सम्मान पच नहीं रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed