{"_id":"68e202310aef93d8650ceb53","slug":"bhopal-news-youth-congress-may-get-a-new-president-in-november-the-process-of-checking-membership-forms-is-i-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: नवंबर में मिल सकता है यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष,सदस्यता फॉर्मों की जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: नवंबर में मिल सकता है यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष,सदस्यता फॉर्मों की जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में
Sun, 05 Oct 2025 11:01 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:01 AM IST
सार
एमपी यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। नवंबर में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। जून-जुलाई 2025 में चले सदस्यता एवं वोटिंग अभियान के बाद जमा हुए करीब 15 लाख ऑनलाइन फॉर्मों की जांच का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस को नवंबर में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। जून-जुलाई 2025 में चले सदस्यता एवं वोटिंग अभियान के बाद जमा हुए करीब 15 लाख ऑनलाइन फॉर्मों की जांच (स्क्रूटनी) का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 4.5 लाख फॉर्म बिना किसी गलती के स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 5 लाख फॉर्मों में मामूली त्रुटियां पाई गई हैं। इन त्रुटिपूर्ण फॉर्मों को सुधारने के लिए युवाओं को 10 दिन का समय दिया जाएगा। संबंधित आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर त्रुटियों की जानकारी भेजी जाएगी, ताकि वे ऑनलाइन संशोधन कर सकें। वहीं, करीब 5.5 लाख फॉर्म स्क्रूटनी के दौरान पूरी तरह से रिजेक्ट किए गए हैं। इनमें से 50 हजार ऐसे फॉर्म थे, जिनमें सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया गया था, जिससे उन्हें पहले ही अमान्य कर दिया गया था।
सबसे ज्यादा सदस्यता उज्जैन से
इस अभियान में सबसे ज्यादा सदस्यता उज्जैन जिले से हुई है, जहां 74,000 से अधिक युवाओं ने यूथ कांग्रेस से जुड़ाव दर्शाया। भोपाल में 64,000, धार में 55,000, जबकि छिंदवाड़ा में मात्र 3,287 और हरदा से केवल 574 युवाओं ने सदस्यता ली।
यह भी पढ़ें-छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
एप के जरिए हुई थी वोटिंग
इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के मोबाइल एप के माध्यम से 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सदस्यता ली थी। एक सदस्य को 6 पदों के लिए वोट डालने का अधिकार था, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लॉक व विधानसभा अध्यक्ष शामिल थे।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम की विदाई से पहले बारिश का दौर, अगले 3 दिन हल्की से तेज बारिश के आसार
दिल्ली में होगा इंटरव्यू
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 और महासचिव पद के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। स्क्रूटनी के बाद शीर्ष तीन प्रत्याशियों को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नवंबर में संभावित है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के अनुसार, युवा कांग्रेस में यह देश की सबसे पारदर्शी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया मानी जा रही है, जहां डिजिटल सदस्यता और मतदान के माध्यम से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।