{"_id":"68ad2e622a668dc7ab0e3b5d","slug":"bhopal-news-young-man-dies-after-running-in-cisf-physical-efficiency-test-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: CISF शारीरिक परीक्षा में युवक की मौत, दौड़ के बाद सीने में उठा तेज दर्द, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: CISF शारीरिक परीक्षा में युवक की मौत, दौड़ के बाद सीने में उठा तेज दर्द, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Tue, 26 Aug 2025 09:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:18 AM IST
सार
दौड़ने के बाद वह मैदान में बैठ गया और सीने में दर्द व चक्कर आने की शिकायत की। अधिकारियों ने उसे कस्तूरबा अस्पताल और बाद में सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसी रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दौड़ लगाते युवा।(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की शारीरिक दक्षता परीक्षा में आए एक युवक की मौत हो गई। वह गोविंदपुरा स्थित सीआईएसएफ मैदान में दौड़ने के बाद बैठ गया था। उसके बाद उसको सीने में दर्द हुआ। उसका दो अलग-अलग अस्पताल में इलाज भी चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुनील गुर्जर पिता हरिचरण गुर्जर उम्र 24 साल यहां हेमा स्कूल के पास सीआईएसएफ मैदान में चल रही शारीरिक परीक्षा देने के लिए आया था। यह कार्यक्रम कई दिनों से चल रहा है। सुनील गुर्जर की परीक्षा 23 अगस्त को थी। वह गुना जिले के चाचोड़ा तहसील के ग्राम बोडदा का रहने वाला है। उसके साथ राहुल गुर्जर भी मदद करने आया था। सुनील गुर्जर 23 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े दस बजे दौड़ लगाकर मैदान में बैठ गया।
विज्ञापन
उसने घबराहट और चक्कर आने की शिकायत सीआईएसएफ स्टाफ से की। जिसके बाद उसे परीक्षा में मौजूद अधिकारियों ने भेल के कस्तूरबा अस्पताल में एम्बुलेंस की मदद से पहुंचा दिया। यहां से उसका भाई राहुल गुर्जर मिसरोद स्थित सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल ले गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसी रात लगभग मौत हो गई।
विज्ञापन
