फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Weather worsens in Saudi, people of Bhopal are worried, praying for their loved ones

Bhopal News: सऊदी में बिगड़ा मौसम, भोपालवासियों के माथे पर शिकन, अपनों की फिक्र में कर रहे दुआ

Sun, 31 Mar 2024 01:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 01:59 PM IST
सार

माह ए रमजान में उमराह पर सऊदी पहुंचे लोगों के परिजन अपनों की फिक्र कर रहे हैं। वे सभी मुसाफिरों के लिए खैरियत की दुआएं कर रहे हैं। मौसम खराब होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Bhopal News: Weather worsens in Saudi, people of Bhopal are worried, praying for their loved ones
अपनों के लिए दुआ कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमौसम की बारिश, आंधी और हवाओं ने सऊदी अरब का वातावरण बिगाड़ दिया है। गुरुवार से सोमवार तक के लिए जारी किए गए सरकारी अलर्ट ने दुनियाभर के उन लोगों को परेशान कर दिया है जो हाल ही में सफर ए उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं। इधर, अपनों की फिक्र में राजधानीवासी खैर की दुआओं में जुट हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। तेज हवाएं, ओलों के साथ बारिश से यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसके चलते सऊदी सरकार के डिफेंस निदेशालय ने अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि सोमवार तक यहां मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है। रियाद में भी पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है। निदेशालय ने जनता से सुरक्षित स्थान पर रहने और बाढ़ ग्रस्त इलाकों से दूर रहने के लिए कहा है।  
विज्ञापन


ऑल इस वेल
भोपाल से सफर ए उमराह पर पहुंचे सीनियर जर्नलिस्ट डॉ मेहताब आलम ने बताया कि यहां मौसम खराब हुआ है। लेकिन, फिलहाल मुश्किल हालात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोग सुरक्षित स्थान पर रहकर अपनी इबादत कर रहे हैं। माह ए रमजान में खास दुआओं के साथ इस खराब समय के टल जाने की पुकार अल्लाह से लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में भी बेचैनी
माह ए रमजान में उमराह पर सऊदी पहुंचे लोगों के परिजन अपनों की फिक्र कर रहे हैं। वे सभी मुसाफिरों के लिए खैरियत की दुआएं कर रहे हैं। शिक्षक इरफान पठान ने कहा कि मक्का मदीना की जियारत के लिए पहुंचे मुसाफिर अल्लाह के मेहमान हैं। अल्लाह उनकी इबादतों को भी कुबूल करेंगे और उनकी हिफाजत भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed