फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Waiting teachers stage fierce protest in Bhopal, demonstrate semi-naked, appeal to CM for appoint

Bhopal News: भोपाल में वेटिंग शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर किया विरोध, सीएम से नियुक्ति की गुहार

Mon, 19 Jan 2026 06:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 19 Jan 2026 06:38 PM IST
सार

भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। पद न बढ़ने से नाराज शिक्षकों ने रैली, हवन और अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार से वेटिंग लिस्ट क्लियर करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

विज्ञापन
Bhopal News: Waiting teachers stage fierce protest in Bhopal, demonstrate semi-naked, appeal to CM for appoint
वेटिंग लिस्ट में शामिल शिक्षकों विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 की वेटिंग लिस्ट में शामिल शिक्षकों का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है। लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज वेटिंग शिक्षकों ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि वर्ग-1 उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के तहत पहले पात्रता परीक्षा और फिर चयन परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा करीब 6 साल बाद आयोजित हुई थी। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि दो-दो परीक्षाएं लेने के बावजूद अच्छे अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति नहीं मिली। कुल 8420 पद घोषित किए गए थे, लेकिन वास्तविक नियुक्ति केवल 2901 पदों पर ही की गई, जिससे हजारों योग्य अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में फंस गए।
विज्ञापन


परिवार चलाना हुआ मुश्किल
वेटिंग शिक्षकों ने बताया कि कई अभ्यर्थी वर्षों से निजी स्कूलों में कम वेतन पर पढ़ाने को मजबूर हैं। कई शिक्षक अपने परिवार का खर्च तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार अगर पदों की संख्या बढ़ा दे, तो वेटिंग लिस्ट अपने आप क्लियर हो सकती है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के बंगले तक रैली
सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों शिक्षक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए और रैली के रूप में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले तक पहुंचे। वेटिंग शिक्षक संघ के मनोज दंडोतिया ने बताया कि अगस्त 2023 में परीक्षा हुई थी और तभी से पद वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-20 साल की सेवा के बाद भी सिर्फ 5,000 वेतन,अंशकालीन कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, DPI का किया घेराव


हवन कर की आंदोलन की शुरुआत
रैली से पहले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर के साथ हवन किया और सरकार से न्याय की गुहार लगाई। शिक्षकों का कहना है कि सरकार करीब 58 हजार पदों को मंजूरी दे चुकी है और वित्त मंत्री भी पत्र लिख चुके हैं, इसके बावजूद विभाग स्तर पर फाइलें अटकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें-अहिरवार का आरोप-यौन शोषण हो रहा, 3 IAS अधिकारियों पर उठाए सवाल

आंदोलन और तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन का नेतृत्व देवेश पालीवाल, मनोज दंडोतिया, नीरज द्विवेदी और नागूसिंह देवड़ा ने किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही पद वृद्धि और सेकेंड काउंसलिंग पर फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।गौरतलब है कि वर्ग-1 उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग अभ्यर्थी पिछले दो साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि पद बढ़ाकर दूसरी काउंसलिंग कराई जाए, ताकि योग्य शिक्षकों को जल्द सरकारी नौकरी मिल 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed