{"_id":"68bd855732f6f2e52d0fe675","slug":"bhopal-news-rifle-association-gives-shooter-status-to-shahid-machhli-brother-of-love-jihad-accused-orders-f-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: लव जिहाद के आरोपी के भाई शाहिद मछली को राइफल एसोसिएशन ने दिया शूटर का दर्जा, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: लव जिहाद के आरोपी के भाई शाहिद मछली को राइफल एसोसिएशन ने दिया शूटर का दर्जा, जांच के आदेश
Sun, 07 Sep 2025 06:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:45 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में लव जिहाद और ड्रग्स के कारोबार से जुड़े आरोपियों से जुड़े शाहिद मछली के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। राइफल एसोसिएशन ने शाहिद मछली को शूटर का दर्जा दिया है। अब इस मामले में राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग (NHRC) ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रियंक कानूनगो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू लड़कियों से जुड़े कथित सांप्रदायिक और लैंगिक अपराध के आरोपियों से जुड़े शाहिद मछली के खिलाफ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भोपाल में हिंदू लड़कियों को लक्षित कर उनको ड्रग्स देने, बलात्कार करने, इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए ब्लैकमेल करने वालों को कथित रूप से संरक्षण देने के आरोपों की जांच जिन व्यक्तियों के विरुद्ध चल रही हैं। आरोप है कि इस मामले से जुड़े शाहिद मछली को राइफल एसोसिएशन ने शूटर का दर्जा दिया है, जिससे उसे वर्ष में 30,000 कारतूस खरीदने की पात्रता मिली है। यह संख्या एक लाख तक बढ़ाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें- MP News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ से तबाही, मध्यप्रदेश ने बढ़ाया मदद का हाथ, 5 करोड़ रुपए और राहत सामग्री भेजी
उन्होंने लिखा कि शाहिद मछली को तीन अलग-अलग प्रकार के हथियारों के लाइसेंस भी मिले हुए हैं। इनमें विदेशी और स्वदेशी राइफल, पिस्टल शामिल हैं, जिनमें .12, .32 और .30-06 बोर के हथियार शामिल हैं। इनमें से कुछ हथियार संभवतः स्पोर्ट्स शूटिंग में उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते। भोपाल की जनता को इस व्यक्ति की खेल संबंधी उपलब्धियों, टूर्नामेंट जीत या पदक मिलने की जानकारी ही नहीं है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। जांच यह सुनिश्चित करेगी कि शाहिद मछली वास्तव में खेल में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं तो समुचित सम्मान मिले और यदि यह कोई आपराधिक खेल है तो इसके सारे आपराधिक खिलाड़ी पकड़े जा सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में खाद पर खटपट: 3.5 लाख टन यूरिया की कमी, सामने आई असली वजह; जानें कब दूर होगी किल्लत