फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Rape case registered 22 days after death of 16-year-old girl, accused arrested

Bhopal News: 16 साल की किशोरी की मौत के 22 दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उसकी नेचनल मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की बात आई। जिसके कारण वह चार महीने की गर्भवती थी। इस मामले में 376 और पॉस्को एक्ट के शुक्रवार को केस दर्ज कर उसके परिचित युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Rape case registered 22 days after death of 16-year-old girl, accused arrested
गर्भवती किशोरी की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एक किशोरी की मौत के 22 दिन बाद दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। तबीयत खराब होने के बाद किशोरी की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के कारण चार महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी संजय मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार किशोरी परिवार के साथ कटारा क्षेत्र में रहती थी। उसके माता-पिता मजदूरी करते थे। परिवार मूलत: छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है। आरोपी मृतक किशोरी के पड़ोस में रहता था और परिचित था। किशोरी के माता-पिता के मजदूरी के लिए बाहर जाने के बाद किशोरी और आरोपी साथ ही रहते थे। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। कम उम्र में गर्भवती होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपी ने उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 21 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी चार महीने की गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में शुक्रवार को दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी सजय मरकाम को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन

 
एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने बताया कि किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उसकी नेचनल मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की बात आई। जिसके कारण वह चार महीने की गर्भवती थी। इस मामले में 376 और पॉस्को एक्ट के शुक्रवार को केस दर्ज कर उसके परिचित युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed