{"_id":"686016bb12f863d5d5072f49","slug":"bhopal-news-newly-married-woman-hanged-herself-after-writing-a-suicide-note-with-lipstick-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: नवविवाहिता ने लगाया फंदा, लिपिस्टिक से दीवार पर लिखा- सास, नानी सास हैं मौत की जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: नवविवाहिता ने लगाया फंदा, लिपिस्टिक से दीवार पर लिखा- सास, नानी सास हैं मौत की जिम्मेदार
Sat, 28 Jun 2025 09:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:52 PM IST
सार
प्रियंका ने तीन माह पहले कीविन से प्रेम विवाह किया था, जिससे परिजन नाराज थे। प्रियंका ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर अपनी सास, नानी सास और अन्य परिजनों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
लिपिस्टिक से लिखा नोट और प्रियंका बमन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाने के पीछे स्थित बस्ती में रहने वाली एक नवविवाहिता शनिवार सुबह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। तीन माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। मामला नवविवाहिता का होने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच एसीपी को सौंद दी है। नवविवाहिता ने लिपिस्टिक से अपने कमरे में सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी सास, नानी सास और अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय प्रियंका बमन पति कीविन वल्लभ नगर में रहती थी। उसका पति क्रिश्चियन धर्म अपना चुका है। इस साल 21 अप्रैल को उसने कीविन से प्रेम विवाह किया था। मृतका के भाई निशांत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कीविप फ्लैक्स प्रिंटिंग का कार्य करता है। उसने कहा कि बहन ने दीवार पर लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार किरायेदार बेला दीदी, सास और तनु दीदी मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। इन तीन लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कब होगी शादी...? अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछने पर जबलपुर के युवक की चली गई जान, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
प्रेम विवाह से नाराज थे परिवार के लोग
निशांत ने पुलिस को बताया कि कीविन और प्रियंका बमन के प्रेम विवाह को लेकर उसकी मां, नानी और अन्य परिजन नाराज थे। यह लोग मेरी बहन को स्वीकार नहीं कर रहे थी, इसलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। वह घर में जब भी बात करती थी, तब ससुराल वालों की प्रताड़ना का जिक्र करती थी। परिजन इसलिए भी नाराज थे कि अगर अरेंज मैरिज होती तो दहेज मिलता। प्रेम विवाह होने के कारण दहेज नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मायके वालों के बयान भी रिकार्ड किए जाएंगे, पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
