{"_id":"698335a43e5d781b710acab8","slug":"bhopal-news-minister-sarang-retaliates-against-congress-says-bjp-government-is-focused-on-financial-discipli-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मंत्री सारंग का कांग्रेस पर पलटवार, बोले-BJP सरकार आर्थिक अनुशासन में, कांग्रेस बयानबाजी में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मंत्री सारंग का कांग्रेस पर पलटवार, बोले-BJP सरकार आर्थिक अनुशासन में, कांग्रेस बयानबाजी में उलझी
Wed, 04 Feb 2026 05:34 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:34 PM IST
सार
मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान और आर्थिक अनुशासन के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जो उसकी पुरानी कार्यशैली रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और आर्थिक अनुशासन के साथ काम कर रही है, जबकि कांग्रेस बिना तथ्यों के बयान देकर जनता को गुमराह कर रही है। सारंग ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल के रूप में एक नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत मंत्री नियमित रूप से बैठकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने खुद जन समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए।
जीतू पटवारी और राहुल गांधी पर हमला
मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह संसद में राहुल गांधी ने तथ्यों के बिना बयान दिए, उसी परंपरा को पटवारी आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस नेता फोटो ऑपर्च्युनिटी और मीडिया अपीयरेंस के जरिए असत्य बातें फैलाने का काम कर रहे हैं।
अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार का बचाव
सारंग ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कहा कि इस समझौते की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे और देश वैश्विक स्तर पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यह एक अहम कदम है।
विज्ञापन
कर्ज को लेकर विपक्ष पर पलटवार
मध्य प्रदेश के कर्ज को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सारंग ने कहा कि सरकार पूरी तरह आर्थिक अनुशासन का पालन कर रही है। फेडरल सिस्टम के तहत राज्यों को जीएसडीपी के 3 प्रतिशत तक कर्ज लेने की अनुमति है और मध्य प्रदेश सरकार उसी सीमा में रहकर कर्ज ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिया गया कर्ज पूरी तरह पूंजीगत व्यय में उपयोग हो रहा है, जो आर्थिक रूप से सही है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 20 जिलों में कोहरा, 5 फरवरी से नया सिस्टम देगा दस्तक
कांग्रेस पर संगठनात्मक अव्यवस्था का आरोप
मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस खुद अपने संगठन में नियुक्तियों और आंतरिक कलह से जूझ रही है। पार्टी अपने ही नियमों का पालन नहीं कर पा रही है। उन्होंने जीतू पटवारी को सलाह दी कि भाजपा सरकार को बदनाम करने के बजाय अपने संगठन को संभालने पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें-सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला,पटवारी बोले-कर्ज में शिवराज सरकार को भी छोड़ा पीछे, मंत्री दें इस्तीफा
शहीदों के सम्मान का मुद्दा
सारंग ने कांग्रेस पर शहीदों और उनके परिवारों का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ हुए व्यवहार को निंदनीय बताया और कहा कि शहीद परिवारों का अपमान पूरे देश का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश के इतिहास, बलिदान और शहीदों के योगदान को न समझने का आरोप लगाया। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता जनता के सामने आ चुकी है और लोग सब कुछ समझ रहे हैं।