फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Girlfriend entered the house and created a ruckus, the young man hanged himself

Bhopal News: पहले दुष्कर्म के आरोप में जेल, बाहर आया तो की मारपीट; युवक ने लगा लिया फंदा, दो युवतियां गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 01:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Aug 2025 01:17 PM IST
सार

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराने वाली युवती पांच लाख रुपये समझौते के लिए मांग रही थी और तत्काल निकाह का दबाव बना रही थी। युवती और उसकी सहेली ने शनिवार को फैजान के घर पहुंचकर मारपीट और हंगामा भी किया था।

विज्ञापन
Bhopal News: Girlfriend entered the house and created a ruckus, the young man hanged himself
प्रेमिका से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : freepik

विस्तार

टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक दिन पहले ही दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में जेल से जमानत पर छूटा था। जिस युवती से उसका प्रेम-प्रसंग था, शादी की बात नहीं बनने पर एक माह पहले उसी युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया था। शुक्रवार को युवक को जेल से जमानत मिली थी। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम दुष्कर्म पीड़िता और युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंची और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर जमकर हंगामा मचाया। इतना ही नहीं प्रेमिका के साथ उसकी एक सहेली भी हंगामे में शामिल रही। पहले जेल भिजवाने और उसके बाद घर में हंगामा करने ये आरोपी युवक परेशान हो गया और फंदा लगा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने मृतक की कथित प्रेमिका और उसकी एक सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


टीला जमालपुरा थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय फैजान हुसैन पुतलीघर के पास चाय की दुकान चलाता था। 22 वर्षीय युवती ने एक महीने पहले फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह जब नाबालिग थी, आरेापी उसके साथ तब से दुष्कर्म कर रहा था। यानी करीब चार साल से अधिक समय से फैजान उक्त युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जय श्री राम' कहने पर विवाद, घर में घुस कर चाकू और तलवार से हमला करने वाले पांच गिरफ्तार


समझौता करने पांच लाख मांग रही थी युवती
शुक्रवार को ही फैजान को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराने वाली युवती अपनी एक अन्य महिला मित्र के साथ उसके घर आई थी और तत्काल निकाह करने के लिए दबाव बना रही थी। ऐसा नहीं करने पर फैजान के साथ युवती ने मारपीट की और हंगामा किया। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराने वाली युवती बेटे से दुष्कर्म केस में समझौता करने के लिए पांच लाख रुपये मांग रही थी। वह उसके जेल से छूटने के बाद तुरंत शादी करने और पांच लाख रुपये लेने के लिए ही पहुंची थी। पांच लाख रुपये की व्यवस्था नहीं होने के कारण युवती ने फैजान को जिंदगी नर्क बनाने की धमकी दी थी।

मौत के बाद फिर घर पहुंची थी दुष्कर्म पीड़िता
पुलिस ने बताया कि फैजान की मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार दोपहर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराने वाली पीड़िता फिर से उसके घर पहुंची थी। परिजन शव देखकर बिलख रहे थे और उक्त युवती परिजनों पर ही चिल्लाते हुए बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दुष्कर्म पीड़िता के साथ आई महिला बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले बदमाश दानिश की पत्नी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed