फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Fares increased by up to five times, yet travel remains uncertain; Indigo flights continuously ca

Bhopal News: किराया 5 गुना तक बढ़ा,फिर भी यात्रा अनिश्चित,भोपाल में इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द,यात्री बेहाल

Sat, 06 Dec 2025 04:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 06 Dec 2025 04:28 PM IST
सार

भोपाल में इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्री बुरी तरह परेशान हैं। 4-5 गुना बढ़े किराए के बावजूद यात्रा की कोई गारंटी नहीं है। हज यात्रियों सहित कई लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि एयरलाइन केवल रिफंड की बात कर जिम्मेदारी से बच रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Fares increased by up to five times, yet travel remains uncertain; Indigo flights continuously ca
भोपाल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों में जारी अव्यवस्था का असर भोपाल में देखने को मिल रहा है। शहर से संचालित होने वाली कई फ्लाइट्स के अचानक रद्द होने से सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। किराया 4 से 5 गुना तक बढ़ जाने के बावजूद यात्रियों को यह भरोसा नहीं मिल पा रहा कि उनकी फ्लाइट उड़ान भर ही पाएगी। हालाकि भोपाल एयरपोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबि्क भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहे हैं, फ्लाइट मूवमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कैंसलेशन में भी काफी कमी आई है।
विज्ञापन



हज यात्रा पर जाने वाले 41 यात्रियों को रोका
भोपाल एयरपोर्ट पर शनिवार को हज यात्रा पर जाने वाले 41 यात्रियों को रोकना पड़ा। इन सभी यात्रियों की आगे की यात्रा अहमदाबाद से जेद्दा के लिए तय थी। होटल, ट्रांसपोर्ट और गाइड सहित तमाम बुकिंग पहले से कन्फर्म थी, लेकिन भोपाल से उड़ानें रद्द होने के कारण पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। यात्रियों का कहना है कि हर दिन प्रति व्यक्ति 5 से 6 हजार रुपए का अतिरिक्त नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे नॉर्मल
हालाकि भोपाल एयरपोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबि्क भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहे हैं, फ्लाइट मूवमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कैंसलेशन में भी काफी कमी आई है। दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा के मुख्य रूट, जो कल कैंसिल हो गए थे, आज ऑपरेट हुए हैं। शाम 3 बजे तक, भोपाल एयरपोर्ट से कुल 9 फ्लाइट (18 फ्लाइट मूवमेंट) ऑपरेट हुई हैं। इसमें  एयर इंडिया द्वारा ऑपरेट की गई 3 फ्लाइट (6 मूवमेंट) इंडिगो द्वारा ऑपरेट की गई 6 फ्लाइट (12 मूवमेंट) हुई। पैसेंजर मूवमेंट में भी काफी सुधार हुआ है, शाम 3 बजे तक 2,500 से ज़्यादा पैसेंजर भोपाल एयरपोर्ट से यात्रा कर चुके हैं। ऑपरेशन के और स्टेबल होने के साथ-साथ आज रात तक फ्लाइट और पैसेंजर मूवमेंट में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भोपाल एयरपोर्ट स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और पैसेंजर को सपोर्ट करने और ऑपरेशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए एयरलाइन के साथ लगातार कोऑर्डिनेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-मैगी को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज में चले रॉड-डंडे, दो गंभीर, 15 किए गए निलंबित


 कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही
ट्रैवल्स के संचालकों का कहना है कि उड़ानों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। एयरलाइन की ओर से सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि फ्लाइट कैंसिल है और रिफंड ले लें। कब उड़ानें बहाल होंगी, इस पर किसी के पास जवाब नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को 600 किलोमीटर दूर अहमदाबाद तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें-MANIT भोपाल और IIT जम्मू के बीच बड़ा अकादमिक करार, हाई-एंड रिसर्च और संयुक्त PhD को मिलेगी रफ्तार



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed