फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Eid ul-Fitr 2024 Eid will be celebrated on Thursday

Eid ul-Fitr 2024: आसमान पर बादलों का डेरा, फिर भी हुई चांद दिखाई की रस्म, गुरुवार को मनाई जाएगी ईद

Tue, 09 Apr 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

मंगलवार को ईद के चांद की तलाश की गई। लेकिन देश भर में कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया है, जिसके बाद ईद के त्योहार के लिए गुरुवार 11 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal News Eid ul-Fitr 2024 Eid will be celebrated on Thursday
गुरुवार को मनाई जाएगी ईद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माह ए रमजान का 29वां रोजा मंगलवार को रखा गया। इसके बाद परंपरा के मुताबिक, ईद का चांद देखने की रस्म अदायगी हुई। हालांकि, राजधानी भोपाल के आसमान को पिछले कुछ दिनों से बादलों ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। चांद दिखने की तस्दीक प्रदेश के अन्य किसी और शहर से भी नहीं हो पाई, जिसके बाद काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने ईद का त्योहार गुरुवार को मनाए जाने का एलान कर दिया।

विज्ञापन


रुअते हिलाल कमेटी ने मंगलवार शाम को मोती मस्जिद में अपनी आमद दी। शाम को रोजा इफ्तार और मगरिब की नमाज अदा करने के बाद आसमान में चांद देखने की रस्म अदा की गई। लेकिन बादलों को मौजूदगी ने इसके दीदार नहीं होने दिए। कमेटी के मेंबर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर मुफ्ती अब्दुल कलाम खान कासमी और बाकी उलेमाओं ने प्रदेश और देश के अन्य शहरों में भी टेलीफोनिक संपर्क कर चांद दिखने की तस्दीक की। लेकिन इस दौरान कहीं से भी इसकी सूचना नहीं मिली, जिसके बाद शहर काजी ने ईद का त्योहार गुरुवार को मनाए जाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


बंदों ने कहा, एक रोजा और मिला
अकीदत के साथ पूरे महीने से रोजा रख रहे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। उन्होंने कहा कि चांद दिखाई न देने से अल्लाह ने उन्हें एक रोजा और रखने का मौका दे दिया है। पूरे भारत और जिन मुल्कों में कल ईद नहीं मनाई जाएगी, वहां के करोड़ों लोग एक दिन और रोजा रखकर अपनी अकीदत पेश कर सकेंगे। ईद का चांद दिखाई न देने के बाद अब लोगों के सामने बाकी बची तैयारियों को पूरा करने का टारगेट तय हो गया है। सैवय्य, शीर खुरमा, कपड़े आदि की खरीदी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में नहीं दिखा चांद
मंगलवार को ईद के चांद की तलाश की गई। लेकिन देश भर में कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया है, जिसके बाद ईद के त्यौहार के लिए गुरुवार 11 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई है। पूरे भारत में इकलौता केरल ऐसा प्रदेश है, जहां 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed