फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: ED seizes assets worth Rs 70 crore in liquor challan scam

Bhopal News: शराब चालान घोटाले में 70 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने इंदौर, मंदसौर और खरगोन में की कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2025 07:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Nov 2025 07:20 AM IST
सार

इन फर्जी चालानों और मनगढ़ंत दस्तावेजों के सहारे आरोपियों ने उत्पाद शुल्क, लाइसेंस फीस और न्यूनतम गारंटी राशि का भुगतान दिखाकर अवैध रूप से एनओसी और शराब लाइसेंस प्राप्त किए। इस धांधली से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Bhopal News: ED seizes assets worth Rs 70 crore in liquor challan scam
ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के चर्चित फर्जी शराब चालान घोटाले में शनिवार को ईडी ने 70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत यह कार्रवाई इंदौर, मंदसौर और खरगोन में की गई। जब्त संपत्तियों में फ्लैट्स और जमीनें शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि मध्य प्रदेश के तीन जिलों में कुल 28 संपत्तियां जब्त की गईं। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपये है। इस घोटाले के आरोपियों ने फर्जी शराब चालान पेश कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया और खुद ने अवैध रूप से मुनाफा कमाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहचान छिपाने मास्क लगाकर भोपाल में घूमता रहा दरिंदा सलमान, मोबाइल चोरी कर भागा था; अब न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने जांच के बाद कहा था कि धोखेबाजों ने अपनी साजिश के तहत शराब के ठेके प्राप्त करने के लिए मामूली राशि के चालान जमा किए और जानबूझकर शब्दों में राशि लिखने वाला कॉलम खाली छोड़ दिया था। चालान जमा करने बाद उन्होंने धांधलीपूर्व राशि में हेराफेरी की और अंकों और शब्दों मनमानी राशि भर दी। इसके बाद हेराफेरी किए गए चालानों को संबंधित जिलों के आबकारी कार्यालयों में जमा विदेशी शराब के ठेके प्राप्त कर लिए। इसके जरिए उन्होंने उत्पाद शुल्क, बेसिक लाइसेंस फीस और न्यूनतम गारंटी राशि जमा कराने के फर्जी दस्तावेज पेश किए। आरोपियों ने अवैध एनओसी, शराब लाइसेंस प्राप्त कर मध्य प्रदेश सरकार को चूना लगाया। जांच एजेंसी ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इंदौर के रावजी बाजार पुलिस थाने में दायर एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed