फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Dangerous firecrackers hit the market on Diwali, may cause loss of eyesight, AIIMS experts warn

Bhopal News: दीपावली पर बाजार में आए खतरनाक पटाखे, जा सकती है आंखों की रोशनी, एम्स के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Sun, 19 Oct 2025 02:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 19 Oct 2025 02:25 PM IST
सार

भोपाल में दीपावली पर बाजारों में एक खास प्रकार का खतरनाक पटाखा तेजी से बिक रहा है, जिससे गंभीर हादसे हो रहे हैं। एम्स भोपाल और बीएमएचआरसी ने ऐसे खतरनाक पटाखे को लेकर आमजन को एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों ने लोगों से खासकर बच्चों और युवाओं को इस पटाखे से दूर रखने की अपील की है।  

विज्ञापन
Bhopal News: Dangerous firecrackers hit the market on Diwali, may cause loss of eyesight, AIIMS experts warn
पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में दीपावली पर बाजारों में एक खास प्रकार का खतरनाक पटाखा तेजी से बिक रहा है, जिससे गंभीर हादसे हो रहे हैं। भोपाल के कई प्रमुख अस्पतालों में अब तक ऐसे दो-तीन मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा चुकी है। बीएमएचआरसी (भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) ने इस पटाखे को लेकर आमजन को सतर्क करते हुए जनहित में एडवाइजरी जारी की है। वहीं एम्स भोपाल के नेत्र विज्ञान, त्वचा, प्लास्टिक सर्जरी और कार्डियक विशेषज्ञों की टीम ने दीपावली के लिए व्यापक सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


 कैसा है यह खतरनाक पटाखा?
विशेषज्ञों के अनुसार, इस पटाखे के अंदर कार्बाइड भरा होता है। जब इसमें पानी डाला जाता है, तो गैस बनती है और निचली सतह पर मौजूद लाइटर के जरिए उसे जलाया जाता है। गैस का दबाव बढ़ने पर यह तेज विस्फोट करता है। समस्या तब होती है जब पटाखा तुरंत न फटे – लोग यह देखने के लिए आगे झुकते हैं कि क्या हुआ, और उसी पल तेज धमाके के साथ यह पटाखा फटता है, जिससे आंखों में सीधे चोट लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंखों पर सीधा असर, हमेशा के लिए जा सकती रोशनी
बीएमएचआरसी भोपाल की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता यादव ने बताया कि इस प्रकार के धमाके से आंखों की काली पुतली (आईरिस) और स्टेम सेल्स को गंभीर नुकसान पहुंचता है, जिससे कॉर्निया पूरी तरह खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, इस धमाके से आंखों की ऑप्टिक नर्व (Optic Neuropathy) और रेटिना (पर्दे) पर सूजन भी हो सकती है, जिससे स्थायी रूप से दृष्टि चली जाना संभव है। हमारे पास ऐसे कई मामले आ चुके हैं जहां केवल एक पटाखे ने किसी की आंखों की रोशनी छीन ली। यह बेहद खतरनाक है। आमजन इस पटाखे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।



यह भी पढ़ें-दिवाली से पहले भोपाल में 80% बढ़ा कचरा उत्पादन, चार गुना दौड़ रहे वाहन, नहीं उठ पा रहा पूरा कचरा

 एम्स भोपाल प्रमुख सुझाव

-खतरनाक और अनजाने ब्रांड के पटाखों से दूर रहें। 
-पटाखों को जलाते समय सुरक्षा चश्मा अवश्य पहनें
-पटाखे हाथ में न जलाएँ और फटने में देर हो तो उसके पास न जाएं
-बच्चों को पटाखों से दूर रखें, वयस्क निगरानी आवश्यक
-जलने पर घरेलू उपाय जैसे पेस्ट, घी या टूथपेस्ट न लगाएं। केवल ठंडा पानी डालें और डॉक्टर से संपर्क करें

यह भी पढ़ें-दीपावली से पहले पुलिस-राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पटाखा गोदाम सील

थोड़ी सावधानी, जीवनभर की सुरक्षा
त्योहार के उल्लास में थोड़ी सी लापरवाही जीवनभर की परेशानी बन सकती है। एम्स भोपाल और बीएमएचआरसी ने लोगों से खासकर बच्चों और युवाओं को इस पटाखे से दूर रखने की अपील की है। एम्स के निदेशक डॉ. माधवानंद कर कहा है कि  दीपावली का असली आनंद तभी है जब हम और हमारे अपने सुरक्षित हों। एक पटाखा जीवन बदल सकता है। सतर्क रहें, जागरूक रहें।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed