फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Before Diwali, illegal firecracker warehouse sealed in joint action by police and revenue department

MP News: दीपावली से पहले पुलिस-राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पटाखा गोदाम सील

Sun, 19 Oct 2025 10:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Oct 2025 10:21 AM IST
सार

भोपाल के खजरूी सड़क थाना क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा गोदाम सील किया। कार्रवाई में ट्रक समेत लाखों के पटाखे जब्त किए गए और गोदाम मालिक पर केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Before Diwali, illegal firecracker warehouse sealed in joint action by police and revenue department
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दीपावली से पहले सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर की गई संयुक्त कार्रवाई में खजूरी सड़क थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को एक अवैध पटाखा गोदाम का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से लाखों रुपए मूल्य के पटाखों से भरा एक ट्रक जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्त के दौरान जमुनिया चीड़ गांव के पास एक लोडिंग वाहन में पटाखों का परिवहन होता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि वाहन में भरा माल पास के एक गोदाम से लाया जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  धनतेरस का तोहफा: सोलर पंप महज 10% दाम में, फसलें न फेंकेंगी सड़क पर, सीएम घोषणा से चमकी किसानों की दीवाली
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोदाम मालिक मोहन मनवानी (60) को बुलाकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह विस्फोटक पदार्थों के भंडारण का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने राजस्व विभाग को सूचना दी और दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने गोदाम को तत्काल सील कर ट्रक को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए पटाखों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। खजूरी सड़क थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत गोदाम मालिक मोहन मनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed