फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Cricket in dhoti-kurta in Bhopal, commentary and umpiring in Sanskrit instead of Hindi and Englis

Bhopal News: भोपाल में धोती-कुर्ते में क्रिकेट, हिंदी और अंग्रेजी की जगह संस्कृत में कमेंट्री-अंपायरिंग

Wed, 04 Jan 2023 10:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

तीन दिवसीय टूर्नामेंट कई मायनों में अनूठा है। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी खेल पोशाकों की बजाय धोती-कुर्ते में दिखाई देंगे, वहीं कमेंट्री और अंपायरिंग भी संस्कृत में हो रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Cricket in dhoti-kurta in Bhopal, commentary and umpiring in Sanskrit instead of Hindi and Englis
भोपाल में ब्राह्माणों ने धोती कुर्ते में क्रिकेट खेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में धोती कुर्ते में क्रिकेट हो रहा है। संस्कृत में कमेंट्री और अंपायरिंग हुई। धोती कुर्ते में रनों के लिए पंडित भागते दिखे। यह नाराज भोपाल के अंकुर मैदान का था। जहां भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा महर्षि कप क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
राजधानी स्थित अंकुर मैदान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और क्रिस्प के एमडी डॉ. श्रीकांत पाटिल ने बुधवार को महर्षि कप क्रिकेट का शुभारंभ किया। इस मैच को देखने भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी तथा खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन जितेंद्र लिटोरिया भी पहुंचे। भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट कई मायनों में अनूठा है। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी खेल पोशाकों की बजाय धोती-कुर्ते में दिखाई देंगे, वहीं कमेंट्री और अंपायरिंग भी संस्कृत में हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भर की 12 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन कर्मकांडी ब्राह्मण समाज के अभिषेक दुबे एवं अंकुर पांडे के नेतृत्व में कराया जा रहा है। यह अपनी तरह का देश का पहला टूर्नामेंट है, जिसमें अंपायरिंग से लेकर कमेंट्री तक के लिए संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य वैदिक ब्राह्मणों की खेल गतिविधियों को बढ़ाना और संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए माहौल तैयार करना है। उन्होंने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में इस तरह के आयोजन भाजपा खेल प्रकोष्ठ आगामी दिनों में सिलसिलेवार तरीके से करेगा। इसमें सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, अन्य खेलों को भी संस्कृत भाषा के माध्यम से खेल मैदानों तक पहुंचाया जाएगा। यह क्रिकेट टूर्नामेंट टेनिस बॉल से खेला जाएगा। इसमें 10 ओवर का एक मैच होगा। फाइनल जीतने वाली टीम को 31 हजार और दूसरे विजेता को 21 हजार रुपए तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed