{"_id":"68de60644957a71f9205d98a","slug":"bhopal-news-case-of-missing-plasma-in-bhopal-aiims-case-registered-against-two-employees-cctv-exposed-the-t-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल एम्स में प्लाज्मा गायब होने का मामला, दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज, CCTV से खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल एम्स में प्लाज्मा गायब होने का मामला, दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज, CCTV से खुली पोल
Thu, 02 Oct 2025 04:53 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:53 PM IST
सार
एम्स के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी करने की घटना सामने आई है। एक कर्मचारी और एक अन्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एम्स भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लाज्मा यूनिट के संदिग्ध रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की सतर्कता और CCTV की निगरानी से इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV में कैद हुई गतिविधि, एक आरोपी फरार
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार, एम्स के ब्लड बैंक शाखा प्रभारी और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र प्रसाद ने कुछ समय से प्लाज्मा और रक्त यूनिट की अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लिया। इस पर उन्होंने निगरानी बढ़ाई और CCTV कैमरों की मदद से पूरे ब्लड बैंक पर नजर रखी। 28 सितंबर की रात करीब 9 बजे CCTV में यह देखा गया कि आउटसोर्स के तहत कार्यरत लैब टेक्नीशियन अंकित केलकर दो यूनिट प्लाज्मा निकालते हुए दिखाई दिया, जिसे उसने एक अज्ञात व्यक्ति को सौंप दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जब अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारी से पूछताछ करनी चाही, तो वह अस्पताल से फरार हो गया।
एम्स प्रबंधन की रिपोर्ट पर FIR दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. प्रसाद ने एम्स प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-हंगामे के बाद BMHRC सहित 4 और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मिली मान्यता,अब भी 13 कालेज मान्यता से वंचित
तस्करी से जुड़े होने की भी आशंका
पुलिस का मानना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला हो सकता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्लाज्मा की संभावित तस्करी या गैरकानूनी बिक्री जैसे एंगल की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें-भोपाल में शरारती तत्वों ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप
जांच जारी, अस्पताल ने बढ़ाई सुरक्षा
एम्स प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लड बैंक में सुरक्षा उपायों को और मजबूत कर दिया है। अब ब्लड स्टोरेज और वितरण प्रक्रिया पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस प्रकार की घटना बेहद चिंताजनक है, लेकिन समय रहते की गई प्रशासनिक सतर्कता और तकनीकी निगरानी के चलते मामला सामने आ गया। पुलिस अब गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा सके।