{"_id":"68dd103b602d0a8e6a019937","slug":"mp-news-after-the-uproar-4-more-government-nursing-colleges-including-bmhrc-got-recognition-13-colleges-sti-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हंगामे के बाद BMHRC सहित 4 और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मिली मान्यता,अब भी 13 कालेज मान्यता से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हंगामे के बाद BMHRC सहित 4 और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मिली मान्यता,अब भी 13 कालेज मान्यता से वंचित
Wed, 01 Oct 2025 05:00 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 01 Oct 2025 05:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के चार और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता प्रदान की गई है, जिनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) भी शामिल है। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग की सरकारी सीटों की संख्या 515 से बढ़कर अब 860 हो गई है।
विज्ञापन
नर्सेस रिजस्ट्रेशन काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। हंगामे के बाद प्रदेश के चार सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को नवीन मान्यता प्रदान की गई है, जिनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) भी शामिल है। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग की सरकारी सीटों की संख्या 515 से बढ़कर अब 860 हो गई है। कुल मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेजों की संख्या भी अब बढ़कर 8 हो चुकी है। हालांकि, राज्य के 21 सरकारी कॉलेजों ने मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 8 को ही स्वीकृति मिल पाई है। मंगलवार तक केवल 4 कॉलेजों के पास मान्यता थी, और बुधवार को 4 नए कॉलेजों को जोड़ा गया।
बीएमएचआरसी को मान्यता मिलने पर विवाद
बीएमएचआरसी को मिली मान्यता पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने आपत्ति जताई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया है कि बीएमएचआरसी का नर्सिंग कॉलेज लंबे समय से प्राचार्य के बिना संचालित हो रहा है, जो कि नर्सिंग काउंसिल के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि उप-प्राचार्य प्रभा गजपाल की पदोन्नति भी नियमानुसार नहीं हुई है। उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर से सीधे उप-प्राचार्य बना दिया गया, जो इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है।
CBI रिपोर्ट में कमियों की बात
परमार ने यह भी दावा किया कि बीएमएचआरसी नर्सिंग कॉलेज को सीबीआई की रिपोर्ट में ‘डिफिशिएंट कैटेगरी’ में रखा गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि कॉलेज में पोषण प्रयोगशाला, एवी लैब और एडवांस स्किल लैब जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा केवल 4 कक्षाओं में पढ़ाई हो रही है, जबकि मानक के अनुसार 8 होनी चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को इन 4 सरकारी कॉलेजों को मिली मान्यता
1. भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी)
2. शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मेडिकल कॉलेज जबलपुर
3. शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर
4. शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जबलपुर
यह भी पढ़ें-नोट दिखाकर महिला को थमा दी कागज की गड्डी, गारंटी में उतरवा लिए मंगलसूत्र और टॉप्स लेकर हुए फरार
पहले से मान्यता प्राप्त कॉलेज
1. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएमसी भोपाल
2. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंदौर
3. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रीवा
4. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उज्जैन
यह भी पढ़ें-वन विहार से शुरू हुआ वन्यजीव सप्ताह, CM बोले-मप्र बनेगा इको सिस्टम मॉडल, जल-थल-नभ में संतुलन की कोशिश
निजी कॉलेजों को अधिक मान्यता
2025-26 सत्र के लिए कुल 393 कॉलेजों ने आवेदन किया था, जिनमें 33 नए और 360 पहले से संचालित थे। इनमें से 21 सरकारी कॉलेज थे, लेकिन केवल 8 को ही अनुमति मिली। इसके विपरीत, निजी क्षेत्र में जीएनएम के 231 और बीएससी नर्सिंग के 188 कॉलेजों को मंजूरी दी गई।