फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Brahmin community in Bhopal enraged over IAS Verma's statement, blocked road at Roshanpura inters

Bhopal News: आईएएस वर्मा के बयान पर भोपाल में भड़का ब्राह्मण समाज, रोशनपुरा चौराहे पर सड़क जाम, किया पुतला दहन

Thu, 27 Nov 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 27 Nov 2025 06:48 PM IST
सार

आईएएस संतोष वर्मा की कथित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भोपाल में ब्राह्मण समाज का गुस्सा सड़कों पर दिखा। रोशनपुरा चौराहे पर लोगों ने रोड जाम कर पुतला दहन किया और अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग तेज कर दी।

विज्ञापन
Bhopal News: Brahmin community in Bhopal enraged over IAS Verma's statement, blocked road at Roshanpura inters
ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में गुरुवार को IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध तेज हो गया। रोशनपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी के बीच संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुतला दहन, कार्रवाई की मांग
विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि यह अधिकारी पहले भी समुदाय विशेष को आहत करने वाले बयान दे चुका है, बावजूद इसके उस पर अब तक कोई ठोस अनुशासनात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-RGPV में वित्तीय अनियमितताओं का मामला गर्माया, ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और CBI जांच की मांग


कई प्रमुख नेता हिरासत में
प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नामों में कर्मचारी नेता सुधीर नायक,नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्र,,ब्राह्मण समाच के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा,कर्मचारी नेता श्यामसुंदर शर्मा
शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस को पुलिस ने रोका, पानी की बौछार और हलका बल प्रयोग किया


कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
समाज के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक संतोष वर्मा पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, विरोध थमेगा नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ब्राह्मण समाज का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि समाज की मर्यादा और संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार का भी उल्लंघन करती हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी आवाज अब बुलंद हो चुकी है और इसे दबाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed