फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The issue of financial irregularities in RGPV heats up, demand for making the audit report public

Bhopal News: RGPV में वित्तीय अनियमितताओं का मामला गर्माया, ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और CBI जांच की मांग

Thu, 27 Nov 2025 12:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:29 PM IST
सार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप फिर तेज हो गए हैं। पिछले पांच वर्षों के लेन-देन पर सवाल खड़े होने के बाद विश्वविद्यालय की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग जोर पकड़ रही है। 

विज्ञापन
Bhopal News: The issue of financial irregularities in RGPV heats up, demand for making the audit report public
आरजीपीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में पिछले पाँच वर्षों के वित्तीय लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2019–20 से 2023–24 तक की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की गई है। ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा सौंपा गया है। ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और वित्तीय लेन-देन में बड़े पैमाने पर आरोप सामने आए हैं।
विज्ञापन



उठाए गए प्रमुख मुद्दे
- छात्रों से जुड़े कोष के दुरुपयोग की आशंका।
- बिना अधिकृत आदेश के भारी वित्तीय लेन-देन।
- कई बैंक खातों और एफडी के रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियाँ।
- एफडी समय से पहले तुड़वाने और राशि के स्थानांतरण का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं।
- बैंक द्वारा पेनल्टी काटे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं।
- 100 करोड़ रुपए से अधिक के कॉरपस फंड के उपलब्ध न होने का आरोप।
- वित्तीय लेन-देन पर इंटरनल कंट्रोल और SOP जैसी व्यवस्था प्रभावी नहीं रही।


मुख्य मांगें

1. पांच वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक की जाए।
2. सभी आर्थिक अनियमितताओं की CBI से विस्तृत जांच कराई जाए।
3. विश्वविद्यालय में धारा 54 लागू कर प्रशासनिक प्रबंधन राज्य शासन के अधीन किया जाए।
4. संचालन सुचारू रखने के लिए विश्वविद्यालय को तीन क्षेत्रों में विभाजित करने का सुझाव भी दिया गया है।




यह भी पढ़ें-नवंबर के अंत में ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार, MP के 7 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे
विज्ञापन



चार दिन की चेतावनी
ज्ञापन देने वालों ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे। ABVP के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि लगातार सामने आ रहे आर्थिक और अकादमिक विवादों को देखते हुए आवश्यक है कि सरकार ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे। कार्रवाई न होने पर उग्र कदम उठाए जाएंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-अनुपम राजन को जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार, गणेश जायसवाल बने एडिशनल डायरेक्टर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed