फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: BJP took out Tiranga Yatra in Bhopal, VD Sharma came out in open jeep carrying tricolor in hand

Bhopal News: भोपाल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हाथ में तिरंगा ले खुली जीप में निकले वीडी शर्मा

Sun, 13 Aug 2023 09:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Aug 2023 09:31 PM IST
सार

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भोपाल जिला इकाई द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विज्ञापन
Bhopal News: BJP took out Tiranga Yatra in Bhopal, VD Sharma came out in open jeep carrying tricolor in hand
भोपाल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भोपाल जिला इकाई द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत जिला कार्यालय अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर भवानी चौक, चारबत्ती बुधवारा चौक, काली माता मंदिर, लिलि चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, माता मंदिर, पांच नंबर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से छह नंबर पहुंची। यहां से भाजपा प्रदेश वीडी शर्मा हाथों में तिरंगा थामे यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी व पार्टी कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय के उदघोष कर रहे थे। यात्रा 10 नंबर मार्केट, गुलमोहर होते हुए मनीषा मार्केट पर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा मार्ग में स्थान-स्थान पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश इलेक्ट्रानिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, जिला महामंत्री एवं नगर निगम के सभापति किशन सूर्यवंशी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिरेन्द्र बहादुर सिंह, स्वच्छ भारत अभियान प्रकोस्ठ के प्रदेश संयोजक सुरजीत सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल राहुल राजपूत सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed