फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A historic procession took place in Bhopal, the city was drenched in colors and tableaux

Bhopal News: भोपाल में निकला ऐतिहासिक चल समारोह, रंग-गुलाल और झांकियों से सराबोर हुआ शहर

Wed, 04 Mar 2026 04:03 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 04 Mar 2026 04:03 PM IST
सार

भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति का पारंपरिक होली चल समारोह दयानंद चौक से शुरू होकर जनकपुरी जवाहर चौक पर संपन्न हुआ। जुलूस में झांकियां, ढोल-ताशे, डीजे, घोड़े-बग्घियां और रंगों से भरे टैंकर आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं ने गुलाल उड़ाते हुए उत्साह से भाग लिया। 

विज्ञापन
Bhopal News: A historic procession took place in Bhopal, the city was drenched in colors and tableaux
भोपाल की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी भोपाल में होली के अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा पारंपरिक चल समारोह पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ निकाला गया। दयानंद चौक से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जनकपुरी जवाहर चौक पर संपन्न हुआ। रास्ते भर विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जबकि नगर निगम के टैंकरों से रंग और गुलाल की बौछार ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
विज्ञापन


पीर गेट पर रंगों की बौछार
ऐतिहासिक पीर गेट चौराहा पर जुलूस के पहुंचते ही टैंकरों से रंगों की बौछार की गई। युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए, वहीं बच्चे पिचकारियों से रंग उड़ाते दिखे। “होली है” के जयघोष से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरा जुलूस
चल समारोह दयानंद चौक से निकलकर जुमेराती, घोड़ा निक्कास, कुंदन नमकीन चौराहा, मंगलवारा, ट्रांसपोर्ट रोड, इतवारा, चौक, लखेरापुरा, सोमवारा भवानी चौक, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी पहुंचा। ऐतिहासिक दयानंद चौक से लेकर जनकपुरी जवाहर चौक तक पूरा क्षेत्र रंगोत्सव में डूबा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकियां और टैंकर बने आकर्षण
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, पारंपरिक ढोल-ताशे, डीजे, डुल-डुल घोड़ी, बग्घियां और रंगों से सराबोर टैंकर विशेष आकर्षण रहे। युवाओं की टोलियां होली गीतों पर थिरकती हुई आगे बढ़ती रहीं। फाग की धुन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पुराना शहर सराबोर हो गया।

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव ने जनता के साथ खेला रंग गुलाल, प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी



अनुशासन और उत्साह साथ-साथ
3 मार्च को ग्रहण के कारण इस वर्ष आयोजन 4 मार्च को किया गया। आयोजकों का दावा है कि पूरे जुलूस में कहीं भी नशे की स्थिति नहीं दिखी। युवा एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते और रंग लगाते नजर आए, लेकिन मर्यादा और सौहार्द बनाए रखा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
चल समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। केंद्रीय सुरक्षा बल की एक कंपनी के साथ करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्ती बरती गई। जुलूस के आगे-पीछे पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की गई। एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी स्वयं दलबल के साथ मौजूद रहे। जरूरत पड़ने पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया। होली के इस भव्य आयोजन ने राजधानी में भाईचारे, उत्साह और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत की सुंदर तस्वीर पेश की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed