फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 1510 kg of mawa and 200CIT of paneer seized in Bhopal, goods coming from Gwalior-Dholpur under in

Bhopal News: भोपाल में 1510 किलो मावा और 200 किलो पनीर जब्त, ग्वालियर-धौलपुर से आया माल जांच के घेरे में

Sat, 04 Oct 2025 06:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 04 Oct 2025 06:54 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को द्वारका नगर स्थित श्री कृष्णा डेयरी एंड स्वीट्स पर छापा मारा, जहां से 1510 किलोग्राम मावा और लगभग 200 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक जब्त किया गया मावा ग्वालियर और धौलपुर से मंगवाया गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: 1510 kg of mawa and 200CIT of paneer seized in Bhopal, goods coming from Gwalior-Dholpur under in
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में मिलावटी और नकली मावे को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच राजधानी भोपाल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को द्वारका नगर स्थित श्री कृष्णा डेयरी एंड स्वीट्स पर छापा मारा, जहां से 1510 किलोग्राम मावा और लगभग 200 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है। सूचना थी कि त्योहार से पहले भारी मात्रा में मावा एकत्र किया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध हो सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जब यह गुप्त सूचना मिली कि श्री कृष्णा डेयरी में मावे का बड़ा स्टॉक इकट्ठा किया गया है, तो तुरंत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन


ग्वालियर और धौलपुर से आया था मावा
कार्रवाई के दौरान प्राथमिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि जब्त किया गया मावा ग्वालियर और धौलपुर से मंगवाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह मावा मिठाई बनाने के लिए स्टॉक किया गया था, लेकिन उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। संदेह के आधार पर पनीर के सैंपल भी लिए गए हैं। सारे नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मावा और पनीर मानक के अनुसार हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवारा से भी 149 किलो मावा जब्त
इधर इसी कार्रवाई की कड़ी में मंगलवारा स्थित महेन्द्र मावा भंडार पर भी छापा मारा गया। वहां से 149 किलो मावा जब्त कर लिया गया, जो वितरण के लिए तैयार किया जा रहा था। वहां से भी मावा के नमूने लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध खाद्य सामग्री, विशेषकर मावा, पनीर या मिठाई का भंडारण या बिक्री होती दिखे, तो तत्काल विभाग को सूचित करें। मिलकर ही मिलावटखोरी पर रोक लगाई जा सकती है।


यह भी पढ़ें-जीएमसी बना हाईटेक,अब ऑफिस का हर काम होगा डिजिटल,हर साल बचेगा लाखों का खर्च,कामकाज में आएगी रफ्तार

रिपोर्ट के आधार पर होगी कठोर कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट राज्य प्रयोगशाला से आने के बाद, अगर मिलावट या गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई गई तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, प्रतिष्ठान सील करना और अन्य दंडात्मक उपाय शामिल हो सकते हैं।


यह भी पढ़ें-जांच रिपोर्ट में खुलासा, 'कोल्ड्रिफ सिरप' से हुई मासूमों की मौत, मध्य प्रदेश में बिक्री पर बैन

त्योहारी सीजन में सतर्क हुआ प्रशासन
त्योहारी सीजन के चलते मावा, मिठाई और डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ जाती है। इसी के मद्देनज़र मिलावटखोरी और नकली उत्पादों की संभावना को देखते हुए प्रशासन सख्त है। कलेक्टर भोपाल ने पहले ही निर्देश दिए थे कि जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed