फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Neighbor entered the house at 3 o'clock in the night and raped the newly married woman

Bhopal: पड़ोसी ने रात तीन बजे घर में घुसकर किया नवविवाहिता से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल

Tue, 15 Oct 2024 09:12 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 09:12 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नवविवाहिता से पहले दोस्ती की, फिर फोटो-वीडियो बनाए। बाद में उन्हें पति को दिखाने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Neighbor entered the house at 3 o'clock in the night and raped the newly married woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाली नवविवाहिता के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह रात तीन बजे महिला के घर पहुंचा तथा उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के धमकी देने के बाद घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। जब युवक फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय महिला ऐशबाग इलाके एक मोहल्ले में रहती है। गत 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई। इसी इसी इलाके में सानिब नाम का युवक रहता है जो महिला के पति का दोस्त है। उसका घर में आना-जाना था तो महिला की भी उससे दोस्ती हो गई। इसी दौरान उसने कुछ वीडियो बनाए व फोटो खींच लिए। गत 8 अक्टूबर की रात महिला का घर में अकेली थी, उसका पति अपने मां के घर गया हुआ था। इसी दौरान रात तीन बजे युवक महिला के घर पहुंच गया तथा कुछ वीडियो वायरल करने व पति के मोबाइल पर भेजने की धमकी देने लगा। महिला धमकी से डर गई तो युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब पति को पता चली तो घर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। युवक जब महिला पर फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed