{"_id":"67c06a5557776c07ca030a8e","slug":"bhopal-mp-board-10th-exam-started-asked-about-the-personality-traits-of-lord-ram-9-50-lakh-students-appeare-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू,पूछा राम के स्वाभाव की विशेषताएं,9.50 लाख विद्यार्थियों ने दिया परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू,पूछा राम के स्वाभाव की विशेषताएं,9.50 लाख विद्यार्थियों ने दिया परीक्षा
Thu, 27 Feb 2025 07:08 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:08 PM IST
सार
MP Board exam: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो गई है। पेपर में राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेताएं बताइए जैसे सवाल पूछे गए।9.50 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। भोपाल के एक सेंटर पर कुछ लेट पेपर मिला।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। गुरुवार को 10वीं कक्षा के हिंदी विषय का पेपर था। इसमें करीब 9.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का समय 9 बजे से निर्धारित था। परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सेंटर पर 8.40 के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति नहीं दी गई। भोपाल के एक स्कूल में एग्जाम के दौरान ही व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। जिससे करीब एक घंटे तक छात्र और अभिभावक परीक्षा केंद्र पर परेशान होते रहे। यहां तय समय से आधे घंटे देरी से परीक्षा शुरु हुई। हालांकि जिम्मेदाराों का कहना था कि कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि हिन्दी का पेपर काफी सरल था। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि समय कम होने के कारण कुछ प्रश्न छूट गए।
इस केंद्र पर बिगड़ी व्यवस्था
भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित मौलाना आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में पेपर देने पहुंचे छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जिससे परीक्षार्थी अस्त व्यस्थ हो गए।परीक्षा कक्ष में सुबह 8.40 बजे एंटी करनी थी, लेकिन सुबह 9 बजे तक लोग परीक्षा कक्ष ढूंढने में परेशान होते रहे। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चों को परेशान होना पड़ा। करीब 9.20 बजे छात्रों को पेपर बांटे गए। हालांकि इस मामले भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में तय समय पर परीक्षाएं शुरु हुई। परीक्षा केंद्रों की जिला स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है।
इस तरह के पूछे गए सवाल
दसवी के हिन्दी के प्रश्नपत्र में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पर अनुच्छेद पर सवाल पूछा गया था। वहीं इसके 3 नंबर निर्धारित किए गए हैं। वहीं एक प्रश्न में पूछा गया कि राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेताएं बताईए।इसके दो नंबर निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार बिसमिल्ला खां को शहनाई वादन के लिए भारत रत्न मिला, नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा कहां लगाई गई है। परशुराम ने किसका वध किया आदि सवाल पूछ गए थे।
विज्ञापन
काफी सरल रहा पेपर
भोपाल के नेहरू नगर के कोपल स्कूल में परीक्षा देकर निकले राघवेन्द्र ने बताया कि पेपर काफी सरल था। सभी प्रश्न के उत्तर लिख कर आया हूं। एक और छात्र शिवकुमार ने बताया कि कुछ प्रश्न में समझ नहीं आए, लेकिन ओवरआल ठीक रहा। इसी प्रकार तनु यादव ने बताया कि हिंदी का पहला पेपर औसत रहा। जितनी तैयारी की थी, उसी में से आया। हालांकि लिखने में देरी के कारण पूरे प्रश्न नहीं हल कर सके। बता दें कि मध्यप्रदेश में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरु हुई है। जबकि 27 फरवरी को कक्षा 10वीं का पहला पेपर रहा। दोनों ही परीक्षा ओं में मध्यप्रदेश के करीब 16.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनके लिए प्रदेश में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
16 लाख से अधिक विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में 9 लाख 53 हजार 777 छात्र एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में 7 लाख 6 हजार 475 छात्र शामिल हो रहे हैं। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 16 लाख 60 हजार 252 है। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।