फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MLA Arif Masood raised questions on the holiday in schools in Ujjain on Monday, Minister Sarang retali

Bhopal: उज्जैन में सोमवार को स्कूलों में छुट्टी पर विधायक आरिफ मसूद ने खड़े किए सवाल, मंत्री सारंग का पलटवार

Wed, 09 Jul 2025 06:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 09 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन महीने में महाकाल सवारी के चलते उज्जैन कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब जुलाई और अगस्त में तय तारीखों पर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को स्कूल संचालित होंगे। जिस पर अब प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Bhopal: MLA Arif Masood raised questions on the holiday in schools in Ujjain on Monday, Minister Sarang retali
मंत्री विश्वास सारंग और विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन महीने में महाकाल सवारी के चलते उज्जैन कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब जुलाई और अगस्त में तय तारीखों पर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को स्कूल संचालित होंगे। जिस पर अब प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक ने इस पर सवाल खड़े किए हैं वहीं मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक के बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन



यह है कलेक्टर का आदेश
उज्जैन कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार, नगरीय क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में 4 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त और 11 अगस्त को सोमवार के दिन अवकाश रहेगा। इसके बदले 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त और 10 अगस्त को रविवार के दिन स्कूल खुले रहेंगे। यह आदेश कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन


मसूद बोले ऐसा आदेश पहली बार
कलेक्टर के आदेश पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि "महाकाल की सवारी हमेसाा से निकल रही है, लेकिन पहली बार ऐसा आदेश आया है। अगर दूसरे धर्म के लोग भी इसी तरह की मांग करें तो क्या उन्हें भी छुट्टी दी जाएगी? देश संविधान से चलता है, धर्म विशेष के लिए नहीं। लगता है कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए यह आदेश दिया है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-किसानों को राहत, जल कर माफ, 49 हजार से अधिक पद मंजूर, विदेश जाएंगे CM


टिप्पणी करना समय की बर्बादी
विधायक मसूद के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद जैसे लोगों पर टिप्पणी करना समय की बर्बादी है। देश सनातन परंपराओं को सम्मान देता है। उज्जैन में महाकाल बाबा की शोभायात्रा ऐतिहासिक परंपरा है। सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि युवा श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ें-एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व में ली अंतिम सांस, 100+ थी उम्र


इस लिए बदला दिन
इस मामले में जिला प्रशासन का तर्क है कि सावन में निकलने वाली महाकाल सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहता है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा न हो, इसलिए यह समायोजन किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed