फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal miscreant threatens finance company officials, held, video viral

Bhopal News:'बादशाह नाम है मेरा, छह मर्डर में हूं', पुलिस का डंडा चला तो कान पकड़ लगाई उठक-बैठक

Fri, 07 Oct 2022 04:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में दिनदहाड़े चाकू दिखाकर धमकी देना एक युवक को भारी पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो दोनों कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ी। फिर माफी  मांगता नजर आया। 

विज्ञापन
Bhopal miscreant threatens finance company officials, held, video viral
भोपाल में बदमाश दादागिरी कर रहा था। पुलिस का डंडा चला तो निकल गई हेकड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में दिनदहाड़े चाकू लहराकर धमकाने का मामला सामने आया है। जब हबीबगंज पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने लगा। फिर माफी भी मांगता नजर आया। इस युवक के वीडियो अब वायरल हो गए हैं। 
विज्ञापन


मामला रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने की इमारता का है। वहां महेंद्रा फाइनेंस का दफ्तर है। कंपनी और इमारत के मालिक का किरायेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते कंपनी के कुछ लोग वहां से सामान ले जाना चाह रहे थे। तभी मकान मालिक की ओर से बादशाह ठाकुर पुत्र भीमसिंह ठाकुर, निवासी नारायण शंकरी, दुर्गा चौक, ने उन्हें रोका। चाकू लहराकर धमकाने लगा कि मेरे ऊपर छह मर्डर केस चल रहे हैं। यहां से जाने नहीं दूंगा। उसने महेंद्रा फाइनेंस से जुड़े लोगों को धमकाया। जाने से रोका। खैर, इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। एक घंटे के भीतर पुलिस ने बादशाह को पकड़ लिया। पुलिस का डंडा चला तो बादशाह की बादशाहत की खुमारी उतर गई और उठक-बैठक करने लगा। माफी मांगने लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा कि महेंद्रा फाइनेंस और इमारत मालिक के बीच किरायेदारी को लेकर विवाद था। युवक उसी इमारत में बाउंसर है। उसने उन लोगों को रोकने की कोशिश की। इसी वजह से विवाद हुआ। हबीबगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed