फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Sarang washed the feet of the elderly in memory of his parents and said- God resides in his p

Bhopal:मंत्री सारंग ने माता-पिता के याद में पखारे वृद्धजनों के पैर,बोले- माता पिता में ही ईश्वर करते हैं निवास

Thu, 14 Nov 2024 06:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 14 Nov 2024 06:09 PM IST
सार

खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने अपने माता-पिता को याद करते हुए वृद्ध जनों के पैर पखारे और कहा कि हमारे शास्त्र भी कहते हैं कि माता पिता में ही ईश्वर निवास करते हैं, इसलिए हम उनकी सेवा कर पाए इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता।

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang washed the feet of the elderly in memory of his parents and said- God resides in his p
बुजुर्गों के पैर पखारते मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को अपने स्वर्गीय पिता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राज्यसभा सदस्य रहे स्वर्गीय कैलाश सारंग की पुण्य तिथि और मां प्रसून सारंग की जयंती को ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मनाया, उन्होंने इस अवसर पर बुजुर्गों के पैर पखारे और उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि मंत्री विश्वास सारंग पिता की पुण्यतिथि और मां की जयंती के विशेष दिन को पिछले तीन साल से ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मना रहे हैं, इस दिन देश में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, सामान्य लोगों के अलावा, भाजपा कार्यकर्ता और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भी इस विशेष दिन पर कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य की जांच और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगे 
मंत्री सारंग ने मातृ-पितृ भक्ति दिवस के विशेष अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र नरेला स्थित भोपाल के प्रभात चौराहे के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया और यहां बुजुर्गों के पैर पखारे, शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया, राहगीरों को शरबत वितरित किया, फल वितरित किए, अपनी विधानसभा में सेमरा में मेडिकल कैम्प लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई, ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया, इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन



आयुष्मान कार्ड बनवाकर, किया वितरण
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में आयुष्मान भारत योजना में 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का शामिल किया है जिससे जरुरत पड़ने पर उनको मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके, हम आजके दिन ऐसे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बना रहे हैं और उनका वितरण भी कर रहे हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम तीन साल से पिता स्वर्गीय कैलाश सारंग की पुण्य तिथि और मां प्रसून सारंग की जयंती को ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मना रहे हैं, हमारा मानना है कि हर बुजुर्ग में माता पिता छिपा है, हमारे शास्त्र भी कहते हैं कि माता पिता में ही ईश्वर निवास करते हैं इसलिए हम उनकी सेवा कर पायें, उनके कष्ट दूर कर सकें इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed