{"_id":"68a54de40e72366d3708f7cd","slug":"bhopal-mba-student-entered-former-mla-s-farmhouse-with-girlfriend-fired-in-air-when-guards-protested-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: पूर्व विधायक के फार्महाउस में गर्लफ्रेंड लेकर घुसा MBA छात्र,चौकीदारों के विरोध करने पर किया हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: पूर्व विधायक के फार्महाउस में गर्लफ्रेंड लेकर घुसा MBA छात्र,चौकीदारों के विरोध करने पर किया हवाई फायर
Wed, 20 Aug 2025 09:54 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:54 AM IST
सार
रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक पूर्व विधायक के फार्महाउस में एक एमबीए छात्र इनोवा कार लेकर घुस गया। कार में उसकी गर्ल फ्रेंड भी थी। फार्महाउस के चौकीदारों ने विरोध किया तो एमबीए छात्र ने हवाई फायर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक पूर्व विधायक के फार्महाउस में एक एमबीए छात्र इनोवा कार लेकर घुस गया। कार में उसकी गर्ल फ्रेंड भी थी। फार्महाउस के चौकीदारों ने विरोध किया तो एमबीए छात्र ने हवाई फायर कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तकपहुंचा और चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के पिता ठेकेदारी करते हैं।
चौकीदार ने किया विरोध
रातीबड़ पुलिस के अनुसार केरवा रोड पर पूर्व विधायक जितेंद्र डागा का फॉर्म हाउस है। इस फार्म हाउस के भीतर दोपहर लगभग एक बजे इनोवा कार खड़ी थी। कार फार्म हाउस का गेट खुला होने के कारण अंदर घुसाई गई थी। चौकीदार ने विरोध किया और कार को बाहर निकालने के लिए कहा को कार सवार युवक ने हवाई फायर कर दिया। उसके साथ उसकी एक महिला मित्र भी कार में सवार थी। इसके बाद अन्य चौकीदार एकत्रित हो गए और फार्महाउस का गेट बंद कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह फार्महाउस का गेट तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गया। आरोपी ने एक चौकीदार को देखकर पहले उस पर धौंस जमाने का प्रयास किया। दरअसल चौकीदार ने निजी संपत्ति में कार के अंदर युवती के साथ होने के कारण कार को फार्महाउस से बाहर ले जाने को कहा था। इसी बात से आक्रोशित युवक ने हवाई फायर कर दिया।
यह भी पढ़ें-ट्रेन से लापता अर्चना नेपाल बॉर्डर पर मिली, 13 दिन तक कहां थी, ग्वालियर आरक्षक कनेक्शन क्या?
विज्ञापन
कार नंबर से पता चला आरोपी का
चौकीदारों ने कार नंबर के आधार पर रातीबड़ थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर इंदौर निवासी कार मालिक को फोन कर घटना बताई। इसके बाद कार के पुराने मालिक ने बताया कि वह कुछ माह पहले उक्त कार को भोपाल के कोलार रोड स्थित राजवैद्य कॉलोनी में रहने वाले एक ठेकेदार को बेच चुका है। इसके बाद पुलिस उक्त पते पर पहुंची और कार को जब्त कर युवक इंद्रप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इंद्रप्रकाश एमबीए का छात्र है और कार में सवार युवती उसकी गर्ल फ्रेंड थी।
यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग का अपमान कर रही कांग्रेस, सारंग बोले- 27 सीटें घटा दें तो भी BJP को प्रदेश में बहुमत मिलता