फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal love jihad case: Farhan, mastermind of love jihad case with college girls, used to target Hindu girls

लव जिहाद कांड: गांजा पिलाकर छात्राओं से दरिंदगी, वीडियो दिखाकर धर्मांतरण का बनाते थे दबाव; फरहान मास्टरमाइंड

Tue, 15 Jul 2025 11:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Jul 2025 11:25 PM IST
सार

Bhopal love jihad case: कोर्ट में पेश चालान में बताया गया है कि फरहान वर्ष 2017 में कोकता क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई के लिए दाखिल हुआ था। यहीं से उसने कॉलेज में पढ़ने वाली बाहर से आई गरीब हिंदू छात्राओं को टारगेट करना शुरू किया।

विज्ञापन
Bhopal love jihad case: Farhan, mastermind of love jihad case with college girls, used to target Hindu girls
लव जिहाद मामले में मास्टरमाइंड फरहान समेत छह आरोपियों का कोर्ट में चालान पेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद के मामले में पुलिस ने चालान पेश किया है। इसमें जहांगीराबाद पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि आरोपी संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने कई हिंदू छात्राओं को निशाना बनाकर न केवल यौन शोषण किया।  साथ ही उनका धर्म परिवर्तन कराने की भी साजिश रची। 

विज्ञापन

 
चालान में मुख्य आरोपी के रूप में फरहान खान का नाम सामने आया है, जो छोटा चंबल इलाके का निवासी है। फरहान को इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। उसके साथ साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार को भी आरोपी बनाया गया है। सभी पर छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर नशीली चीजें पिलाकर गैंगरेप, मारपीट, वीडियो रिकॉर्डिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के संगीन आरोप हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MP News: CM मोहन यादव के ससुर का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; रीवा में होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कॉलेज में प्रेमजाल और दरिंदगी की शुरुआत
चालान में बताया गया है कि फरहान वर्ष 2017 में कोकता क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई के लिए दाखिल हुआ था। यहीं से उसने कॉलेज में पढ़ने वाली बाहर से आई गरीब हिंदू छात्राओं को टारगेट करना शुरू किया। जो लड़कियां अकेली रहती थीं या किराये पर दूसरे छात्रों के साथ रहती थीं, उन्हें गिरोह के सदस्य प्रेमजाल में फंसाते और फिर नशा देकर शारीरिक शोषण करते।
 
चालान में यह भी उल्लेख है कि फरहान और उसके साथी पीड़िताओं के साथ यौन शोषण की रिकॉर्डिंग करते और फिर वीडियो के जरिए उन्हें धमकाते थे। आरोपी ये कहते थे कि यदि वे चुप नहीं रहीं या धर्मांतरण के लिए राजी नहीं हुईं तो उनके जीवन को बर्बाद कर दिया जाएगा।
 
पीड़िताओं के साथ अमानवीय बर्ताव
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने कई युवतियों के साथ ऐसी दरिंदगी की जिसकी कल्पना तक मुश्किल है। एक मामला ऐसा भी सामने आया है जहां फरहान तीन युवतियों को एक साथ निर्वस्त्र कर शारीरिक शोषण करते हुए न केवल उन्हें पीट रहा था, बल्कि हिंदू धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां भी कर रहा था। फरहान के मोबाइल से यह वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत पुलिस ने जब्त कर कोर्ट में चालान के साथ पेश किए हैं।
 
वीडियो बना कर बनाया जाता था दबाव
फरहान और उसके गिरोह का काम करने का तरीका बेहद सुनियोजित था। वे पहले युवतियों को प्रेमजाल में फंसाते, फिर उन्हें नशे में धुत कर यौन शोषण करते और वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करते थे। किसी भी पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उन्हें वीडियो वायरल करने और उनके करियर व सामाजिक जीवन को तबाह कर देने की धमकी दी जाती थी।


यह भी पढ़ें- Seoni News: ‘एक तसला और... फोटो नहीं आई!’, तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में छह फीट गहरे गड्ढे में गिरे डॉक्टर साहब
 
एक पीड़िता ने बताया कि जब उसकी छोटी बहन पर भी फरहान बुरी नजर रखने लगा तो उसने उसे इंदौर भेज दिया। लेकिन फरहान वहां भी पहुंच गया और उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। 
 
आरोपियों की वीसी के जरिए पेशी
मामले की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, और पुलिस ने पहले दर्ज मामले में विस्तृत चालान अदालत में प्रस्तुत कर दिया है। मामले में एक और नाम सामने आया है हमीद का, जो इसी गिरोह का सदस्य था और पीड़िताओं के शोषण में फरहान का साथी भी था। पुलिस के अनुसार, हमीद एक साल पहले आत्महत्या कर चुका है, इसलिए उसका नाम किसी एफआईआर में नहीं जोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed