फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan Yadav's father-in-law Brahmadin Yadav passed away, breathed his last at age of 98

MP News: CM मोहन यादव के ससुर का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; रीवा में होगा अंतिम संस्कार

Tue, 15 Jul 2025 10:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Jul 2025 10:40 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार को निधन हो गया। 98 वर्षीय ब्रह्मदीन यादव पिछले कुछ समय से सांस और पेट की तकलीफ से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
MP News: Mohan Yadav's father-in-law Brahmadin Yadav passed away, breathed his last at age of 98
सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर और विद्या भारती के पूर्व संगठन मंत्री ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार को निधन हो गया। 98 वर्षीय ब्रह्मदीन यादव पिछले कुछ समय से सांस और पेट की तकलीफ से जूझ रहे थे। उनका इलाज सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां से उन्हें चार जुलाई को छुट्टी दे दी गई थी। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM ने 'भारत मार्ट' को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार, डीपी वर्ल्ड ने MP में ड्रायपोर्ट बनाने में दिखाई रुचि
विज्ञापन

 
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि ब्रह्मदीन यादव सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे लंबे समय तक विद्या भारती से जुड़े रहे और संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से परिवार समेत पूरे संगठन में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ से रहे जुड़े, आंदोलन में बदला नाम
ब्रह्मदीन यादव का जीवन संघ से जुड़ाव और सामाजिक आंदोलनों से प्रेरित रहा। उनका मूल नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन विद्यार्थी जीवन में आंदोलनों के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने नाम बदलकर ब्रह्मदीन रख लिया था। उस दौर में आंदोलन से जुड़े होने के कारण पुलिस-प्रशासन ने उनकी पारिवारिक संपत्तियों पर भी कार्रवाई की थी। मुंबई में पढ़ाई पूरी करने के बाद वे नौकरी के लिए मध्य प्रदेश के रीवा आ गए थे।

1987 में प्रिंसिपल के पद से हुए थे सेवानिवृत्त
रीवा में उन्होंने एक राजकीय विद्यालय में शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की और 1987 में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका परिवार मूल रूप से यूपी के अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव का रहने वाला है।


यह भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले-  व्यापारिक साझेदारियों की दिशा में दुबई यात्रा सफल

परिवार में तीन बेटे, एक बेटी
ब्रह्मदीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में उज्जैन में डॉ. मोहन यादव से हुई थी। बड़े पुत्र रामानंद यादव भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर जबलपुर में रह रहे हैं, जबकि दूसरे पुत्र सदानंद यादव विद्या भारती, रीवा में कार्यरत हैं। तीसरे पुत्र विवेकानंद यादव, जिनके साथ ब्रह्मादीन यादव सुल्तानपुर में रह रहे थे, एक स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं।

विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हुई थी रिश्ते की शुरुआत
सीमा यादव ने 1989 में रीवा से भूगोल विषय में एमए किया है। वह स्वयं भी विद्यार्थी परिषद और संघ से जुड़ी रही हैं। 1984 में एक विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में उनकी मुलाकात डॉ. मोहन यादव से हुई थी, जो उस समय संगठन के राष्ट्रीय मंत्री थे। परिवार की सहमति से वर्ष 1994 में उज्जैन में यह रिश्ता विवाह में परिणत हुआ।

सीएम फिलहाल स्पेन में
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभी स्पेन दौरे पर हैं। ससुर की अंत्येष्टि में उनके शामिल होने को लेकर अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed