फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love-Drugs Jihad Yasin's 2 drug peddlers Ansh Chawla Jagga arrested big names in high profile network

लव-ड्रग्स जिहाद: यासीन के दो ड्रग पैडलर अंश चावला और जग्गा गिरफ्तार, हाईप्रोफाइल नेटवर्क में कई बड़े नाम शामिल

Sat, 26 Jul 2025 10:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Jul 2025 10:05 PM IST
सार

Bhopal Love-Drugs Jihad: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जग्गा, जो यासीन का खास दोस्त है, उसे ड्रग्स की डिलीवरी के बदले कुल मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। वहीं, अंश चावला को भी ड्रग पैडलिंग में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal Love-Drugs Jihad Yasin's 2 drug peddlers Ansh Chawla Jagga arrested big names in high profile network
यासीन के ड्रग पैडलर अंश चावला और जग्गा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में नशे और युवतियों के शोषण से जुड़ा एक बड़ा गिरोह अब धीरे-धीरे बेनकाब हो रहा है। 'लव-ड्रग्स जिहाद' नाम से जुड़े इस नेटवर्क की कड़ियां ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली तक पहुंच चुकी हैं, जिसे भोपाल पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 30 जुलाई तक रिमांड पर ले चुकी है। यासीन से पूछताछ के बाद अब दो और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की गई है, जिनमें अंश चावला और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा शामिल हैं।

विज्ञापन

 
जग्गा को तस्करी में 30 प्रतिशत कमीशन, पब और लाउंज में थी पहचान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जग्गा, जो यासीन का खास दोस्त है, उसे ड्रग्स की डिलीवरी के बदले कुल मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। जग्गा का नाम शहर के कई हाईप्रोफाइल पब, लाउंज और रेस्टोरेंट्स से जुड़ा रहा है, जहां उसकी नियमित आवाजाही थी। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही वह दिल्ली से भोपाल आया था।
विज्ञापन

 
चैट्स और कॉल डिटेल से खुला अंश चावला का राज
अंश चावला को भी ड्रग पैडलिंग में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता का जवाहर चौक स्थित काटजू अस्पताल के पास मूलचंद मेडिकल स्टोर है। पुलिस को अंश और यासीन के बीच ड्रग्स सप्लाई से जुड़े मोबाइल चैट्स और कॉल डिटेल से ठोस सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लव-ड्रग्स जिहाद: यहां से भोपाल आता था MD, युवती बोली- सारिक के गुर्गे ने किया था दुष्कर्म, कहा- सबको खुश करो
 
युवतियों के शोषण और मारपीट के वीडियो बरामद
यासीन के मोबाइल और लैपटॉप की जांच में कई अश्लील चैट्स, युवतियों के शारीरिक शोषण के वीडियो और मारपीट की क्लिप्स मिले हैं। जिन युवतियों के वीडियो मिले हैं, वे सभी कथित तौर पर ड्रग्स की लत में संलिप्त हैं और यासीन के गिरोह से जुड़ी हुई हैं। इन वीडियो में कई युवक भी यासीन द्वारा बंधक बनाकर पीटे जा रहे नजर आ रहे हैं।
 
तलैया थाने में नया मामला दर्ज
इन्हीं वीडियो में से एक युवक, जो तलैया क्षेत्र का निवासी है, उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसे यासीन ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। तलैया पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
जग्गा यासीन के लिए सोशल मीडिया पर समर्थन जुटाने की कोशिश भी कर रहा था। वह ‘जस्टिस फॉर यासीन’ नाम से एक सोशल कैंपेन चला रहा था, जिसका उद्देश्य यासीन की गिरफ्तारी को साजिश बताना था। लेकिन पुलिस को उसके तार भी ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मिले।


यह भी पढ़ें- MP News: भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का खुलासा, भाजपा नेता के भतीजे गिरफ्तार, फोन में मिले दरिंदगी के वीडियो
 
राजस्थान, पंजाब और मुंबई से जुड़े हैं गिरोह के तार
भोपाल पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के राजस्थान, पंजाब और मुंबई में भी लिंक हैं। आरोपियों के मैकबुक और स्नैपचैट चैट्स से यह बात सामने आई है कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और लेन-देन इन्हीं माध्यमों से की जा रही थी।
 
क्लब-90 से भी जुड़ रहे हैं कनेक्शन, जांच जारी
पुलिस अब क्लब-90 के पूर्व संचालक मोहित बघेल और अन्य आधा दर्जन संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। यह लोग या तो यासीन से जुड़े रहे हैं या फिर नेटवर्क को सुविधाएं देने में संदिग्ध माने जा रहे हैं। भोपाल की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और भी नामचीन चेहरे सामने आ सकते हैं। वहीं, यासीन की मैकबुक से कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed