फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News BJP Leader Sharif Machhli’s Kin Held in MD Drugs Racket Linked to Love Jihad Case

MP News: भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का खुलासा, भाजपा नेता के भतीजे गिरफ्तार, फोन में मिले दरिंदगी के वीडियो

Thu, 24 Jul 2025 11:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 11:01 AM IST
सार

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता शरीफ मछली के भाई शाहवर मछली और भतीजे याशीन अहमद को एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। याशीन के मोबाइल से दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा जा रहा है और युवतियों के साथ दरिंदगी के दृश्य हैं।
 

विज्ञापन
MP News BJP Leader Sharif Machhli’s Kin Held in MD Drugs Racket Linked to Love Jihad Case
भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शरीफ मछली का भाई शाहवर मछली और भतीजा याशीन अहमद एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच ने शाही दरबार के पास से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। याशीन के पास से एमडी ड्रग्स के साथ अवैध पिस्टल भी जब्त की गई है। आरोपियों की दो कारें और एक स्कूटर भी ज़ब्त की गई हैं, जिनका उपयोग ड्रग्स तस्करी में किया जा रहा था।
विज्ञापन


ड्रग्स से लव जिहाद तक की साजिशें
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि याशीन और शाहवर मछली मुंबई से एमडी ड्रग्स भोपाल लाकर युवाओं और कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे। पहले से पकड़े गए आरोपियों सैफुद्दीन और आशु उर्फ शाहरूख की पूछताछ में याशीन का नाम सामने आया। इनका नेटवर्क युवतियों को नशे का आदी बनाकर उन्हें नियमित ग्राहक में तब्दील करता था।
विज्ञापन


मोबाइल से मिले शर्मनाक वीडियो
याशीन के मोबाइल से एक दर्जन से अधिक वीडियो बरामद किए गए हैं, जिनमें वह और उसके साथी युवकों को निर्वस्त्र कर पीटते और युवतियों के साथ दरिंदगी करते नज़र आ रहे हैं। पीड़ित युवतियों में कई अन्य धर्म की बताई जा रही हैं, जिससे लव जिहाद का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि युवतियों को नशे की लत देकर उनका यौन शोषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  400 करोड़ के निवेश से 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम पांच इकाइयों का आज करेंगे भूमिपूजन

लव जिहाद मामले से पहले भी जुड़ चुका है नाम
शारिक मछली और शरीफ मछली का नाम पहले भी लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को संरक्षण देने के आरोपों में चर्चा में आ चुका है। हालांकि बाद में शारिक मछली ने वीडियो जारी कर इन आरोपों से इंकार किया था। हाल ही में जिला प्रशासन ने उनके भाई सौहेल मछली के अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया था, जिससे लगभग 5 करोड़ की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई।

पीड़ितों से पुलिस ने की अपील
भोपाल क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने वीडियो जारी कर कहा है कि याशीन और उसके गिरोह द्वारा यदि किसी भी महिला, युवती या युवक को शारीरिक, मानसिक शोषण या मारपीट का शिकार बनाया गया है, तो वे बिना किसी डर के पुलिस से शिकायत करें। सभी शिकायतों पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed