फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Loot of Rs 20 lakh, police registered a case of accident and assault

Bhopal Crime News: पहले टक्कर मारी फिर 20 लाख लूटे, पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंट व मारपीट का केस

Tue, 12 Nov 2024 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 09:58 PM IST
सार

श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास एक जीरा कारोबारी के दो कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर मारपीट की और स्कूटर की डिग्गी में रखे 20 लाख रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस ने एक्सीडेंट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Loot of Rs 20 lakh, police registered a case of accident and assault
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यामला हिल्स थानांतर्गत पॉलीटेक्निक चौराहे के पास जीरा कारोबारी के दो कर्मचारियों के साथ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने टक्कर मारने के बाद मारपीट कर दी और डिग्गी में रखे 20 लाख रुपये लेकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंट और मारपीट का केस दर्ज किया है। रुपये लूटे गए अथवा नहीं, इसको लेकर तस्दीक की जा रही है। पुलिस लूट को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज सिंग पुत्र दिलीप सिंह (23) मेहसाणा गुजरात का रहने वाला है। फिलहाल वह अमलतास कॉलोनी फेस-3 चूनाभट्टी में रहता है। राज सिंह अपने दोस्त सुनील के साथ जतिन नामक एक जीरा कारोबारी के पास काम करता है। रविवार को दोनों कर्मचारी जुमेराती बाजार से स्कूटर से चूनाभट्टी स्थित घर लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे वह पॉलीटेक्निक चौराहे से रोशनपुरा की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके मालिक का कुछ सामान लाने के लिए फोन आया। स्कूटर चला रहा राज सिंह फोन पर बातचीत करते हुए चलने लगा। उस वक्त उसके आसपास दो-तीन मोटरसाइकिलें और चल रही थीं। बाणगंगा नाले के पास पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने उसकी स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे वह वह गिर पड़ा। 
विज्ञापन


साथियों को बुलाकर पिटवाया
राज ने उसे ठीक से गाड़ी चलाने की समझाइश दी तो बाइक सवार गाली-गलौज करते हुए पाइप निकाल कर साथी सुनील को मार दिया। तब उसके अन्य साथी भी पहुंच गए और राज के साथ भी मारपीट करने लगे। पिटाई से बचने के लिए दोनों स्कूटर छोड़कर बाणगंगा चौराहे की तरफ भागे और वहां मौजूद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामला हिल्स पुलिस ने राज सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ एक्सीडेंट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में देखा तो पता चला नोटों का बैग गायब था
घटना के समय हड़बड़ी में दोनों ने आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देखा था। बताया जाता है कि घटना के बाद जब राज और सुनील ने स्कूटर की डिग्गी की चैक की तो अंदर रखा नोटों से भरा बैग गायब था। बैग में करीब 20 लाख रुपये रखे हुए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि फरियादी ने घटना के समय नोटों से भरा बैग गायब होने जैसी कोई बात नहीं बताई थी। मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उनके नोट थे अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed