फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Leader of Opposition Singhar takes a dig at power cuts, says- power is missing, system is missing and

Bhopal: बिजली कटौती पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार का तंज, बोले- बिजली गायब, सिस्टम लापता और प्रदेश की जनता बेहाल

Fri, 13 Jun 2025 06:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

नेतप्रतिपक्ष उमंग सिंघारन एक्स पर लिखा कि भीषण गर्मी में जहां बिजली की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, वहीं बिजली कटौती और सिस्टम की लापरवाही ने प्रदेशवासियों का जीवन कठिन बना दिया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Leader of Opposition Singhar takes a dig at power cuts, says- power is missing, system is missing and
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के सीजन में प्रदेश में बिजली कटौती की शिकायतें आ रही है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होने एक्स पर लिखा कि भीषण गर्मी में जहां बिजली की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, वहीं बिजली कटौती और सिस्टम की लापरवाही ने प्रदेशवासियों का जीवन कठिन बना दिया है। बिजली विभाग में आए दिन सामने आ रहे घोटाले अब आम बात होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

भ्रष्टाचार और घोटालों का पर्दाफाश करने के चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि पिछले सालों में लोगों के बिजली बिल बढ़ गए, आपूर्ति कम हो गयी, जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है। सिंघार ने लिखा कि ऊर्जा मंत्री @PradhumanGwl जी अगर पार्क में टेंट लगाकर सोने के ‘प्रहसन’ से कुछ समय निकालें, तो शायद प्रदेश भर में फैली बिजली संकट और विभागीय भ्रष्टाचार पर ध्यान दे सकें। उन्होने कहा है कि मैं आने वाले समय में इस मामले में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का पर्दाफाश करूंगा! 
विज्ञापन
विज्ञापन

.
यह भी पढ़ें- एक माह देरी से एमपी यूथ कांग्रेस ने जारी की फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष पद के लिए 18 दावेदार


करोड़ों का भुगतान
सिंघार ने कहा कि इंदौर में केंद्र सरकार की इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (IPDS) के तहत आए ट्रांसफॉर्मर, खंभे और तार ज़मीन पर लगाने की बजाय कथित तौर पर निजी बिल्डरों को बेच दिए गए।
इसी शहर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कार्य दिखाकर करोड़ों का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर कई स्थानों पर कोई कार्य हुआ ही नहीं।

यह भी पढ़ें- विमान हादसे पर बाबा बागेश्वर ने जताया दुख, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बालाजी से की प्रार्थना

थोड़ी सी बारिश खोल रही भ्रष्टाचार की पोल
सिंघार ने लिखा कि इस भ्रष्टाचार का भुगतान इंदौर शहर की जनता आज भुगत रही है, रात रात भर विद्युत व्यवस्था ठप रह रही है, रखरखाव के नाम पर घंटों कटौती के बाद भी थोड़ी सी बारिश भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है,अगर योजना में आया पैसे का उपयोग सही ढंग से होता तो शहर की जनता परेशान नहीं होती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed