{"_id":"684bedee52f615a7c90b6885","slug":"bhopal-mp-youth-congress-released-the-list-of-final-candidates-with-a-delay-of-one-month-18-contenders-for-t-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: एक माह देरी से एमपी यूथ कांग्रेस ने जारी की फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष पद के लिए 18 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: एक माह देरी से एमपी यूथ कांग्रेस ने जारी की फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष पद के लिए 18 दावेदार
Fri, 13 Jun 2025 02:57 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:57 PM IST
सार
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनावों के लिए नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष के लिए 18 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक माह से ज्यादा मशक्कत के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनावों के लिए नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दाखिल किए गए 20 नामांकन फार्मों में से एक नॉमिनेशन रिजेक्ट और एक फॉर्म होल्ड किया गया है। 18 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। वही अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक लाखन सिंह घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया माने जा रहे हैं। हालांकि के सभी 18 उम्मीदवार अपने आप को मजबूत मान रहे हैं।
प्रदेश महासचिव के लिए 178 नॉमिनेशन
युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए घमासान मचा हुआ है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4 के नामांकन होल्ड किए गए हैं। 178 नॉमिनेशन एक्सेप्ट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-देशभर में चर्चा में आया भोपाल का रेलवे ओवर ब्रिज, 90 डिग्री वाले ओवर ब्रिज के डिजाइन पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए यह है 18 उम्मीदवार
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के 18 उम्मीदवारों में योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, मोनिका मांडरे।
यह भी पढ़ें-विमान हादसे पर बाबा बागेश्वर ने जताया दुख, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बालाजी से की प्रार्थना
प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मंत्री के बेटे
यूथ कांग्रेस अध्य पद के लिए बड़े नेता अपने-अपने कैंडिडेट को आगे कर रहे हैं। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यस घनघोरिया कांग्रेस के सभी दिग्गजों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में यश सबसे आगे हैं। हालांकि, कई दावेदारों ने परिवारवाद को लेकर यश की दावेदारी पर सवाल उठाए हैं।