{"_id":"677a8a9522f647c2e601a5f5","slug":"bhopal-it-will-be-easy-to-go-directly-to-rishikesh-from-bhopal-special-train-will-run-from-tomorrow-will-st-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल से सीधे ऋषिकेश जाना होगा आसान, कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल, हरदा, इटारसी और बीना में रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल से सीधे ऋषिकेश जाना होगा आसान, कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल, हरदा, इटारसी और बीना में रुकेगी
Sun, 05 Jan 2025 07:05 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:05 PM IST
सार
भोपाल से सीधे ऋषिकेश जाना अब आसान होगा। कल से स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन भोपाल के साथ हरदा, इटारसी और बीना में रुकेगी। भोपाल से अभी तक ऋषिकेश के लिए सीधे कोई ट्रेन नहीं थी।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल या आसपास के जिलों से सीधे ऋषिकेश यात्रा करने वालों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। जनकारी के लिए बतादें कि इससे पहले भोपाल के किसी भी स्टेशन से योग नगरी ऋषिकेश के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। रेलवे अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 07363/07364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों पर ठहरकर जाएगी।
प्रत्येक सोमवार को चलेगी गाड़ी
गाड़ी संख्या 07363 हुबली से योग नगरी ऋषिकेश के लिए प्रत्येक सोमवार को 6 जनवरी से अगले निर्देश तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 और 27 जनवरी समेत 3, 10 और 24 फरवरी को संचालित नहीं होगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07364 योग नगरी ऋषिकेश से हुबली के लिए प्रत्येक गुरुवार को 9 जनवरी से अगले निर्देश तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन 16 और 30 जनवरी 2025 तथा 6, 13 और 27 फरवरी को संचालित नहीं होगी।
यह है गाड़ी का मसय
गाड़ी संख्या 07363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस विशेष ट्रेन हुबली से रात 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन हरदा रात 9:55 बजे, इटारसी रात 11 बजे, तीसरे दिन रानी कमलापति दोपहर 12:40 बजे, बीना दोपहर 3:15 बजे और अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 07364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस विशेष ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 6:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन बीना रात 12:50 बजे, रानी कमलापति रात 2:40 बजे, इटारसी सुबह 4:10 बजे, हरदा सुबह 5:31 बजे और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे हुबली पहुंचेगी।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
धारवाड़, लोंडा, बेलगावी, घटप्रभा, मिराज, सांगली, करद, सतारा, पुणे, दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुड़की और हरिद्वार।