{"_id":"6719252cd3b8ae627f0adfd2","slug":"bhopal-insurance-company-female-officer-dies-under-suspicious-circumstances-half-naked-body-found-in-room-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बीमा कंपनी की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, बंद कमरे में अर्धनग्न मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बीमा कंपनी की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, बंद कमरे में अर्धनग्न मिली लाश
Wed, 23 Oct 2024 10:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में बीमा कंपनी की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की बंद कमरे में अर्धनग्न हालात में लाश मिली है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल की अवधपुरी में रहने वाली एक जनरल इंश्योरेंश कंपनी की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश किराए के कमरे से बरामद हुई है। मृतका के मुंह से झाग निकले थे और कमरे में वह अर्धनग्न हालत में उल्टी पड़ी थी, लेकिन किसी प्रकार के जहर की शीशी अथवा रैपर मौके से नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी कमरे से नहीं बरामद हुआ है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेहा विजयवर्गीय (36) मूलतः राजगढ़ की रहने वाली थी। वह अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में दूसरी मंजिल पर किराए से रहती थी और होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। मंगलवार को नेहा परिजनों का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। इसके बाद मां ने उसके मकान मालिक को फोन किया था। शाम को मकान मालिक कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी प्रयास के भी जब दरवाज नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बांस डालकर दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर बेड के पास फर्श पर नेहा का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मृतका के पास नहीं मिला सुसाइड नोट
मृतका के मुंह से झाग निकला हुआ था। इसके साथ ही कमरे में उल्टी भी पड़ी थी, जिसेस अनुमान है कि उसने कोई जहर खाया होगा। हालांकि, कमरे से जहर की शीशी अथवा किसी प्रकार का रैपर नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। नेहा के पिता नहीं हैं, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां का बेटियों के घर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों ने नेहा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का तर्क है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती, किसी ने उसे जहर देकर मारा होगा।
विज्ञापन
