फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Instructions to resolve revenue cases pending for more than 6 months in Bhopal immediately, most in Ko

Bhopal:भोपाल में 6 महीने से ज्यादा पेंडिंग राजस्व प्रकरणों को तुरंत निराकरण के निर्देश, कोलार में सबसे ज्यादा

Sun, 06 Oct 2024 07:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

भोपाल में 6 महीने से ज्यादा पेंडिंग राजस्व प्रकरणों को तुरंत निराकरण के निर्देश भोपाल संभाग के आयुक्त ने दिए हैं। सबसे ज्यादा लंबित मामले कोलार में हैं जबकि गोविंदपुरा में 96 प्रतिशत केसों का निराकरण कर दिया गया है केवल चार प्रतिशत केस लंबित हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Instructions to resolve revenue cases pending for more than 6 months in Bhopal immediately, most in Ko
भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह अधिकारियों पर जोर दे रहे हैं। उनका मानना है कि कोई भी प्रकरण 6 महीने से ज्यादा पेंडिग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राजस्व अधिकारी अपने न्यायालयों में प्राप्त हर राजस्व प्रकरण को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करवाएं और प्रकरणों में समय से पेशी लगाकर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। जो प्रकरण 6 माह से अधिक के हैं उनका निराकरण तुरंत किया जाए। जानकारी के लिए बता दें कि कोलार क्षेत्र में सबसे ज्यादा राजस्व के प्रकरण लंबित है वहीं गोविंदपुरा में 96% तक निराकरण कर सबसे आगे है।यह खुलासा  राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा हुआ है। 
विज्ञापन



जिले के 9 नायब तहसीलदार न्यायालयों में 14 हजार 120 प्रकरण दर्ज
भोपाल जिले के 9 नायब तहसीलदार न्यायालयों में 14 हजार 120 प्रकरण दर्ज हुए जिनमें से 9 हजार 817 (70%) प्रकरणों का निराकरण किया गया। जबकि कोलार तहसील के वृत्त बैरागढ़ चीचली में केवल 61 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया है।  वहीं अपर तहसीलदार के 5 न्यायालयों की समीक्षा में पाया गया कि वहां कुल 9 हजार 387 प्रकरण पंजीकृत हुए जिनमें 7 हजार 108 (76%) प्रकरण निराकृत किए गए।    हुजूर तहसील वृत्त-2 में 6 माह से अधिक 122 प्रकरण लंबित हैं।जिले के 10 तहसील न्यायालयों में कुल 36 हजार 792 प्रकरण पंजीकृत हुए जिनमें 27 हजार 7 (73%) प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया। जबकि तहसील कोलार में  64 प्रतिशत केसों का निराकरण किया गया है।    तहसील हुजूर वृत्त-1 में 6 माह से अधिक के 302  प्रकरण लंबित हैं।  
विज्ञापन



अनुविभागीय अधिकारी न्यायालयों में 70% निराकरण 
भोपाल जिले के 8 अनुविभागीय अधिकारी न्यायालयों की समीक्षा में पाया गया कि इन न्यायालयों में कुल 6 हजार 804 प्रकरण पंजीकृत हुए जिनमें 4 हजार 746 (70%) प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी गोविंदपुरा द्वारा सर्वाधिक 96 प्रतिशत तथा अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया द्वारा सबसे कम 55 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी टी टी नगर द्वारा 84 प्रतिशत, अनुविभागीय अधिकारी बैरागढ़ द्वारा 72 प्रतिशत, अनुविभागीय अधिकारी हुजूर द्वारा 70 प्रतिशत, अनुविभागीय अधिकारी एम पी नगर द्वारा 69 प्रतिशत, अनुविभागीय अधिकारी कोलार द्वारा 63 प्रतिशत तथा अनुविभागीय अधिकारी शहर वृत्त भोपाल द्वारा 62 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कलेक्टर न्यायालयों में 78% निराकरण 
जिले के 4 अपर कलेक्टर न्यायालयों की समीक्षा में पाया गया कि इन न्यायालयों में 1164 राजस्व प्रकरण पंजीकृत हुए जिनमें 912 (78%) प्रकरणों का निराकरण किया गया। अपर कलेक्टर मुख्यालय द्वारा 83 प्रतिशत, अपर कलेक्टर मुख्यालय -1 द्वारा 80 प्रतिशत, अपर कलेक्टर उत्तर द्वारा 77 प्रतिशत तथा अपर कलेक्टर दक्षिण द्वारा 69 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। अपर कलेक्टर दक्षिण को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed