फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: In the Sourav Sharma case in Bhopal, Congress surrounded the minister's bungalow, demanded the resigna

Bhopal:भोपाल में सौरभ शर्मा मामले में कांग्रेस ने मंत्री के बंगले का किया घेराव,मंत्री राजपूत का मांगा इस्तीफा

Sun, 05 Jan 2025 08:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 05 Jan 2025 08:05 PM IST
सार

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर की गई छापेमारी मामले में कांग्रेस ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले का घेराव किया। और उनका इस्तीफा मांगा। इस दौरान कांग्रेस ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal: In the Sourav Sharma case in Bhopal, Congress surrounded the minister's bungalow, demanded the resigna
मंत्री के बंगले में पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और आयकर विभाग द्वारा इंदौर, ग्वालियर और भोपाल सहित अन्य दर्जनों ठिकानों पर की गई छापेमारी मामले में मंत्री गोविंद राजपूत की बर्खास्तगी एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने नेतृत्व मे राजधानी भोपाल के मंत्री गोंविद राजपूत के बंगले तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसीपी को सौंपा गया।

विज्ञापन


अहिरवार ने बताया कि परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां विगत 19 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान अकूत संपत्ति मिली है। लोकायुक्त छापे के बाद आयकर विभाग द्वारा सौरभ शर्मा के विरुद्ध की गई जांच में भी नए खुलासे हुए। अहिरवार ने दावा किया कि सौरभ शर्मा की डायरी में अनेक लोगों के नाम मिले, जिसमें पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के सौरभ शर्मा से करीबी संबंध उजागर हुए हैं। राजधानी भोपाल से सटे मेंडोरी गांव के एक फार्म हाउस में एक इनोवा गाड़ी में करीब 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये की नगद राशि पकड़ी गई। भारी मात्रा में सोना व बड़ी मात्रा में नगदी मिलना एक बड़ी सांठगांठ की ओर इंगित करता है।
विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका
अहिरवार ने कहा कि इन दोनों मामलों में सामने आ रही स्थितियों में लोकायुक्त और आयकर विभाग के कमिश्नर और अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका प्रतीत होती है। लोकायुक्त और आयकर की जांच के बाद ईडी की जांच प्रारंभ होने पर और भी बड़े-बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। सौरभ शर्मा भ्रष्टाचार कांड में हजारों करोड़ रुपयो का भ्रष्टाचार सामने आया है। प्रदेश की भाजपा सरकार में जहां एक ओर भूमाफिया, शिक्षा माफिया, खनिज माफिया संरक्षित हो रहे थे अब सोना-चांदी माफिया भी उभरकर सामने आ गए हैं। जिससे प्रदेश शर्मसार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंत्री और शर्मा की कॉल डिटेल करें उजागर
अहिरवार ने मांग की कि तत्कालीन परिवहन एवं वर्तमान खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। साथ ही मंत्री गोविंद राजपूत और सौरभ शर्मा की कॉल डिटेल, डायरी एवं दोनों के निवास के सीसीटीवी कैमरों की डिटेल उजागर की जाए। डायरी में मिली जानकारी और उसमें संलिप्त लोगों के नामों, अकूत चल-अचल संपत्ति का खुलासा कर उसे उजागर किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed