{"_id":"67068286a5d58880790f3f44","slug":"bhopal-in-the-drugs-case-youth-congress-set-up-a-drug-cart-on-the-road-garlanded-devda-s-effigy-with-inject-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने सड़क पर लगाया नशे का ठेला, देवड़ा के पुतले को पहनाई इंजेक्शन की माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने सड़क पर लगाया नशे का ठेला, देवड़ा के पुतले को पहनाई इंजेक्शन की माला
Wed, 09 Oct 2024 06:51 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:51 PM IST
सार
भोपाल के 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने राजधानी में नशे का संकेतिक ठेला लगाया और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पुतले को इंजेक्शन की माला पहना कर प्रदर्शन किया।
:
विज्ञापन
प्रदर्शन करते यूध कांग्रेस के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के एक फैक्ट्री में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है। दरअसल एक आरोपी की तस्वीरें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ सामने आने के बाद कांग्रेस नेता लगातार देवड़ा पर हमलावर हो रहे हैं। और सरकार से उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। बुधवार को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर एमपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेेतिक रूप से भाजपा सरकार की चलती-फिरती नशे की दुकान का प्रदर्शन किया। साथ ही
एक पुतले पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की फोटो लगाकर गले में इंजेक्शन की माला पहनाकर प्रदर्शन किया।
देवड़ा के चहेते कार्यकर्ता इस बिजनेस में लिप्त
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल में इतनी बड़ी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही थी और शासन-प्रशासन को खबर तक नहीं थी। गुजरात की पुलिस आकर कार्रवाई करती है। मप्र की भाजपा सरकार और पुलिस क्या कर रही है। ये स्पष्ट रूप से उजागर हो रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के चहेते कार्यकर्ता इस बिजनेस में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में ये पूरा व्यापार मप्र में फल-फूल रहा था। हम मांग हैं कि जगदीश देवड़ा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। क्योंकि, अगर वो उप मुख्यमंत्री बने रहे तो वे अपने चहेते लोगों को बचाने के लिए जांच प्रभावित कर सकते हैं।
CM स्पष्ट करें कि ड्रग्स माफिया के साथ है या युवाओं के साथ
प्रदर्शन कर रहे जिला युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष रोहित राजोरिया ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री मोहन यादव को युवाओं के सामने यह स्पष्ट करना पडे़गा कि वो ड्रग्स माफियाओं के साथ हैं या मप्र के युवाओं के साथ हैं। उन्हें तत्काल जगदीश देवड़ा को तत्काल पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। जब तक जांच चल रही है उसकी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए देवड़ा जी का पद पर बने रहना सही नहीं हैं।
विज्ञापन
बीजेपी के कई कार्यकर्ता नशा के धंधे में लिप्त
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मप्र के युवाओं को ड्रग्स के दलदल में धकेलना भाजपा सरकार बंद करे। भाजपा के कई कार्यकर्ता पहले भी नशे के कारोबार में लिप्त पाए गए हैं। भोपाल के गली-गली, मोहल्ले में शराब, ड्रग्स और तरह-तरह का नशा बिक रहा है। इस पर ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है।
डिप्टी सीएम के सफाई पर पलटवार
डिप्टी सीएम ने कहा है कि फोटो किसी की किसी के साथ भी हो सकती है। उनका अपराधियों से कोई संबंध नहीं हैं। इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तस्वीर होती तो किसी के भी साथ आ सकती है। लेकिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो आपके साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं गले लग रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ता को बचाने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। मप्र में इस पूरी जांच को देवड़ा जी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए।