{"_id":"6b0270076c09b428f40e5147","slug":"bhopal-eow-files-chargesheet-against-mohit-gogia-in-rs-10-crore-bank-loan-settlement-fraud-case-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: 10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा, मुख्य आरोपी मोहित गोगिया के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: 10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा, मुख्य आरोपी मोहित गोगिया के खिलाफ चार्जशीट
Sun, 22 Nov 2026 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:01 AM IST
सार
बैंक लोन सेटल कराने का भरोसा देकर कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में EOW ने मुख्य आरोपी मोहित गोगिया के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपी पर फर्जी चैट दिखाकर SBI अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करने का आरोप है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक का लोन सेटल कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है।
बैंक लोन सेटलमेंट के नाम पर ठगी
आरोपित मोहित गोगिया पर भोपाल की डेरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी से 10 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपित ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए फर्जी चैट दिखाई थी। चैट के माध्यम से उसने दावा किया था कि भारतीय स्टेट बैंक की जीएम कुंदन ज्योति से उसकी बातचीत हो रही है। हालांकि ईओडब्ल्यू की जांच में बैंक प्रबंधन ने इस प्रकार की किसी भी बातचीत से इन्कार कर दिया है। किशन मोदी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने अगस्त, 2025 में मोहित गोगिया, उसकी पत्नी श्वेता गोगिया और कंपनी एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: इंदौर में आज क्या है खास, जानिए आप: इंदौर में निकलेगा नगर कीर्तन, होगी हेरिटेज वॉक
विज्ञापन
फर्जी चैट और ई-एफडीआर का मामला
यह मामला उस समय चर्चा में आया जब इंटरनेट मीडिया पर मोहित गोगिया का कथित बयान तेजी से प्रसारित हुआ। इस बयान में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रहे दीपम रायचुरा को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने का जिक्र था। कथित बयान में भोपाल में शराब की दो दुकानें हासिल करने के लिए रिश्वत देने की बात सामने आई थी। इसके अतिरिक्त दुकानों के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की फर्जी ई-एफडीआर स्वीकार कराने में सहयोग देने की बात भी कही गई थी। विभागीय जांच के दौरान एफडीआर के फर्जी होने की पुष्टि हो चुकी है।
कई राज्यों में दर्ज हैं ठगी के मामले
आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला कई प्रदेशों तक फैला हुआ है। मोहित के विरुद्ध दिल्ली, पंजाब और गोवा सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी और ठगी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पिछले वर्ष आरोपित को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपित मोहित गोगिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।