फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: E-rickshaws banned on 12 routes of the capital Bhopal, no effect seen on the first day, police letting

Bhopal: राजधानी भोपाल के 12 रूटों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित, पहले दिन नहीं दिखा असर, समझाइस देकर छोड़ रही पुलिस

Wed, 23 Jul 2025 06:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

भोपाल के 12 अहम जगहों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्किंग पर प्रतिबंध लग गया है। पहले दिन ई-रिक्शा पर रोक नहीं लग पाई है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस उन्हें डाइवर्ट करती नजर आई। इधर लोगों की भी परेशानी बढ़ गई। बसों में काफी भीड़ देखी गई। 

विज्ञापन
Bhopal: E-rickshaws banned on 12 routes of the capital Bhopal, no effect seen on the first day, police letting
प्रतिबंधित क्षेत्र से ई-रिक्शा को वापस करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की स्कूलों के बाद आज से शहर के 12 व्यस्ततम और अहम वीवीआईपी जगहों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्किंग पर प्रतिबंध लग गया है। पहले दिन ई-रिक्शा पर रोक नहीं लग पाई है ।हालांकि ट्रैफिक पुलिस उन्हें डाइवर्ट करती नजर आई। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह तक ई-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं किया जाएगी। उन्हें अभी समझाइस देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन एक हफ्ते बाद इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

बसों में बढ़ी भीड, लोग हो रहे परेशान
इधर ई-रिक्शा संचालन बंद होने से शहर के लोगों की भी परेशानी बढ़ गई। गौरतलब है कि भोपाल में ज्यादातर सिटी बसें बंद होने की वजह से लोगों को ई-रिक्शा सहारा था, लेकिन अब ई-रिक्शा भी बंद होने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है। जो बसें चल रही है उनमें काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मंत्री के बंगले पहुंचे ई-रिक्शा चालक
 इधर ई-रिक्शा चालकों ने भी विरोध दर्ज कराया। कुछ चालक मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पहुंचे हालांकि मंत्री से मुलाकात नहीं हुई। जबकि कुछ ई रिक्शा चालक अपनी समस्या लेकर कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचे। दरअसल 27 जून को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें-भोपाल में बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज, डेंगू से ज्यादा खतरनाक हो रहा चिकनगुनिया, 44 टीमें फील्ड पर

पहले 7 दिन दी जाएगी समइाइश
इन सभी मार्गों को भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने दो पैमानों पर तय किया है। पहला ये कि इन सभी मार्गो पर नगर सेवा बाहन पहले से संचालित है। दूसरा यह कि इन सड़कों पर ई-रिक्शा की ज्यादा संख्या होने के कारण ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। दो दिन पहले ई-रिक्शा से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रतिबंध लगाया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्क करने वाले चालकों को समइाइश दी जाएगी। इसके बाद चालान होंगे।

यह भी पढ़ें-किशोरों की मानसिक सेहत के लिए नए प्रशिक्षण मॉड्यूल लॉन्च,डिप्टी CM बोले-मानसिक स्वास्थ्य के समाधान संभव

यहां ई-रिक्शा व उसकी पार्किंग प्रतिबंधित

-राजभवन से पॉलिटेक्निक चौराहा
- पॉलिटेक्निक चौराहा से स्टेट हैंगर
- बोट क्लब
- हमीदिया रोड-अल्पना से भोपाल टॉकीज
-अपेक्स बैंक से रोशनपुरा
- लिंक रोड-1 बोर्ड ऑफिस चौराहा से अपेक्स बैंक तक
- काटजू अस्पताल तिराहा से रंगमहल तिराहा तक
- वन्दे मातरम से 10 नंबर स्टॉप तक
-10 नंबर से नेशनल अस्पताल तक
- 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तक
- सेंटर प्वाइंट से रोशनपुरा तक
- जीजी फ्लाईओवर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed