फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Due to continuous heavy rains in Bhopal, holiday has been declared in schools tomorrow, from nursery t

Bhopal: भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश से कल स्कूलों में छुट्टी घोषित, नर्सरी से 12वीं तक रहेगी छुट्टी

Tue, 29 Jul 2025 07:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 29 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

भोपाल में लगातार 2 दिन से हो रही तेज बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बुधवार के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Due to continuous heavy rains in Bhopal, holiday has been declared in schools tomorrow, from nursery t
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बुधवार के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन



शिक्षकों की नहीं रहेगी छुट्टी 
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि जिला भोपाल अंतर्गत अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE) सहित समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए दिनांक 30.07.2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षक यथावत शाला में उपस्थित रहेगें। परीक्षा, मूल्यांकन यथावत संचालित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें-रेलवे की सभी सुविधाएं अब एक ही एप पर, रेलवन ऐप लॉन्च,आर-वॉलेट से टिकट पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

रैनी डे अवकाश घोषित रहा
राजधानी भोपाल में पिछले दो-तीन से जारी लगातार बारिश के चलते कई कई स्कूलों में आज मंगलवार को रैनी डे अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल अलर्ट मोड पर रहे और उन्होंने अपने स्तर पर ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। इनमें अवधपुरी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ और सेंट जोसफ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों ने सुबह 6 बजे ही पेरेंट्स को रैनी डे अवकाश का मैसेज भेज दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed