फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: All railway facilities now available on a single app, Railvan app launched, 3% discount on tickets thr

Bhopal: रेलवे की सभी सुविधाएं अब एक ही एप पर, रेलवन ऐप लॉन्च,आर-वॉलेट से टिकट पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

Tue, 29 Jul 2025 05:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 29 Jul 2025 05:33 PM IST
सार

रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग से लेकर भोजन ऑर्डर तक की सभी सेवाएं एक ही ऐप पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ‘रेलवन एप लॉच किया गया है। अब दर्जनों ऐप्स की झंझट से मुक्ति मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह ऐप यात्री सुविधाओं का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Bhopal: All railway facilities now available on a single app, Railvan app launched, 3% discount on tickets thr
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग से लेकर भोजन ऑर्डर तक की सभी सेवाएं एक ही ऐप पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ‘रेलवन एप लॉच किया गया है। अब दर्जनों ऐप्स की झंझट से मुक्ति मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह ऐप यात्री सुविधाओं का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। ऐप की सबसे खास बात है इसका सिंगल साइन-ऑन फीचर, जिससे यूजर को कई पासवर्ड या आईडी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। यूटीएस या रेल कनेक्ट ऐप की मौजूदा आईडी से ही लॉगिन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


रेलवन ऐप से मिलेंगी ये सुविधाएं

1- आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
2- PNR स्टेटस, ट्रेन टाइमिंग व लोकेशन की जानकारी
3- यात्रा योजना, रेल मदद और ट्रेन में भोजन बुकिंग
4- माल परिवहन (फ्रेट) संबंधित पूछताछ
5- आर-वॉलेट से टिकट पर 3% छूट

यह भा पढ़ें-CM बोले-OBC को देंगे 27% आरक्षण, जातिगत जनगणना भी कराएंगे,विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश, कल होगी चर्चा
विज्ञापन


 कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं
 इससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद, RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यूज़र आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे डिवाइस की स्टोरेज भी बचती है। इस ऐप में आर-वॉलेट  की सुविधा भी जोड़ी गई है। संख्यात्मक mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भा पढ़ें-सिंघार बोले- भैंस के आगे बीन बजाना जैसा है BJP सरकार से सवाल करना

कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था
नए उपयोगकर्ताओं के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के जरिए मोबाइल नंबर और OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं। इस एप का उपयोग कर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित यूटीएस टिकट प्राप्त की जा सकती है और 3% छूट भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी पर आरक्षित टिकट उपलब्ध रहेंगे। रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed