{"_id":"61fd2c5dd8c6bf26c230e2b8","slug":"bhopal-driver-reached-office-after-consuming-poison-accused-two-officers-of-harassment-and-sacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: जहर खाकर ऑफिस पहुंचा ड्राइवर, दो अधिकारियों पर प्रताड़ना और नौकरी से निकालने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: जहर खाकर ऑफिस पहुंचा ड्राइवर, दो अधिकारियों पर प्रताड़ना और नौकरी से निकालने का आरोप लगाया
Fri, 04 Feb 2022 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:08 PM IST
सार
भोपाल स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक अस्थायी ड्राइवर जहर खाकर पहुंच गया। उसने दो अधिकारियों पर रुपये मांगने और नहीं देने पर नौकरी से निकाल देने का आरोप लगाया है। ड्राइवर की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
Bhopal: जहर खाकर ऑफिस पहुंचा ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल स्मार्ट सिटी सीईओ के निज सहायक और एक अन्य अधिकारी पर एक ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने सीईओ के निज सहायक शुभम भटनागर और स्मार्ट सिटी के ओएसडी जोली जैन पर प्रतिमाह वेतन में से 3 हजार रुपये मांगने और नहीं देने पर नौकरी से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। नितिन अस्पताल में भर्ती है। उसका स्वास्थ्य ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नितीन ठाकरे परिवार के साथ आनंद नगर में रहता है। वह स्मार्ट सिटी कार्यालय में अस्थाई पद पर ड्राइवर का काम करता है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नितिन ठाकरे स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचा और स्टाफ से बोला कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है।
नितिन के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मुझसे हर महीने वेतन से 3 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मेरे मना करने पर मुझे नौकरी से हटा दिया है। नितिन ने इसकी जानकारी स्मार्ट सिटी के सीईओ को देने की बात भी लिखी है। साथ ही आगे लिखा है कि दोनों ने सीईओ साहब को गुमराह किया कि मेरा व्यवहार ठीक नहीं है। मै बातें इधर उधर करता हूं। नितिन ने आगे लिखा कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में मैं ही कमाता हूं। मेरे माता-पिता बुजुर्ग है। उनसे कोई काम नहीं बनता है। उनकी तबीयत खराब रहती है। पत्र में आगे लिखा है कि इसलिए मैं नितिन ठाकुर आत्महत्या कर रहा हूं। इसके जवाबदार जोली जैन और शुभम भटनागर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। बयानों के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, पूरे मामले में स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।