फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Doctors were missing from the health center on the first day of the year, the collector sent a notice

Bhopal: साल के पहले दिन ही स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहे डॉक्टर, कलेक्टर ने भेज दिया नोटिस,किया औचक निरीक्षण

Wed, 01 Jan 2025 06:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 01 Jan 2025 06:30 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को गुनगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से 2 डॉक्टर गायब मिले। दोनों को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। 

विज्ञापन
Bhopal: Doctors were missing from the health center on the first day of the year, the collector sent a notice
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले दो डॉक्टरों को साल के पहले दिन ही नोटिस मिल गई है।दअरसल भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को गुनगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से 2 डॉक्टर गायब मिले। कलेक्टर इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से बात की और समस्या पूछी। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र की पेयजल टंकी को नल-जल योजना से जोड़ने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए।
विज्ञापन


इन डॉक्टरों को दिया नोटिस 
बुधवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बैरसिया क्षेत्र के दौरे पर निकले। सबसे पहले वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान डॉ. मेघ सक्सेना और डॉ. नीतू राजोरिया गैरहाजिर थे। जिस पर दोनों को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। बच्चों और आशा कार्यकर्ता से बात की कलेक्टर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। यहां पर शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ देने को कहा। साथ ही आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही।
विज्ञापन


कलेक्टर ने बच्चों से की बात
इसी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में भी कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की और आशा कार्यकर्ता से केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। चर्चा के बाद केंद्र की पानी की टंकी को नल-जल से जोड़ने को कहा। कलेक्टर सिंह शासकीय आम्रपाली उद्यान करौंदिया भी पहुंचे। यहां उद्यान की व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्राफ्टिंग टेक्नीक की जानकारी ली। सरपंच विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत की नल-जल योजना में आ रही समस्या की जानकारी दी। वहीं, करौंदिया गांव में श्मशान भूमि की बाउंडरी बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed